आदि गुरु शंकराचार्य महाराज ने भारत को सांस्कृतिक रूप से एक किया : मुख्यमंत्री चौहान

इंदौर : केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन के पहले दिन ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के नक्षत्र लॉन में सांस्कृतिक संध्या में प्रवासी भारतीयों का मध्यप्रदेश में स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान ने विदेश मंत्री जयशंकर के साथ आदि गुरु शंकराचार्य के दर्शन को समर्पित “एकात्म धाम, द जर्नी फॉर वननेस” पुस्तक का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य महाराज ने भारत को सांस्कृतिक रूप से एक किया है। उनकी संकल्पना पर भारत यह मानता है कि एक ही चेतना हम सब में हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सृष्टि के कण-कण में भगवान विराजमान हैं। हम सब एक हैं। आदि गुरु शंकराचार्य ने भी इसी अवधारणा को अद्वैत वेदांत के दर्शन के रूप में रखा। दुनिया की हर समस्या का समाधान इसमें है। इसी अवधारणा को समर्पित ओंकारेश्वर में एकात्म धाम का निर्माण किया जा रहा है।

सांस्कृतिक संध्या में कोरियोग्राफर सुमैत्रेयी पहाड़ी के निर्देशन में संस्कृति विभाग की उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी के विद्यार्थियों ने आकर्षक सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किए।

गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगाँव और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस भी उपस्थित रहें।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद सभी प्रवासी भारतीयों के लिए रात्रि भोज का आयोजन किया गया। रात्रि भोज में सभी प्रवासी भारतीयों को प्रदेश के सभी अंचलों के स्थानीय व्यंजन, इंदौर के स्पेसिफिक फूड आइटम सहित लजीज व्यंजनों की श्रंखला रखी गई।

 

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!