प्रवासी भारतीय बोले-प्रदेश में टूरिज्म और आईटी के लिए है काफी संभावनाएं

इंदौर: प्रवासी भारतीय सम्मेलन में 50 से ज्यादा देशों के प्रवासी भारतीय शामिल होने के लिए इंदौर आए है। उनमें कुछ मध्य प्रदेश के है। उनसे अमर उजाला ने चर्चा की। प्रवासी भारतीयों का कहना है कि मध्य प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। आईटी के क्षेत्र में यहां काफी संभावनाएं है। इंदौर के आसपास दो ज्योतिर्लिंग है। यहां टूरिज्म लगातार बढ़ना है। सरकार को इसकी ब्रांडिंग पर ध्यान देना चाहिए।

कतर से आए सिनो पिल्लई बताते है कि कतर से 200 से ज्यादा लोग सम्मेलन में भाग लेने आए है। विदेश में रहकर हमें जब अपने देश की उपलब्धियां पता चलती है तो हमें देश पर गर्व होता है। इंदौर पहली बार आना हुआ। यहां की सफाई से देश के अन्य शहरों को भी सिखने की जरुरत है। कतर में एनजीओ संचालित करने वाली निर्मला रघु कहती है पहले मैने इंदौर को लेकर धारणा बनाई थी कि यह छोटा शहर होगा, लेकिन जब यहां आई तो सोच बदल गई। देश में काफी कुछ बदलाव हो रहे है। देश की महिलाओं में भी प्रतिभा की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें सही समय पर मंच नहीं मिलता। यह महिला सशक्तिकरण को और मजबूत बनाने की जरुरत है।

टूरिज्म सेक्टर में नजर आएगी ग्रोथ

प्रवासी सम्मेलन में शामिल होने आई माधुरी सारड़ा ग्वालियर से है। वे यूनाइटेंड स्टेट में जॉब करती है। माधुरी बताती है कि मध्य मध्य में जंगल है, ऐतिहासिक स्मारक है और उज्जैन और ओम्कारेश्व जैसी पवित्र नगरी भी है। महाकाल लोक बनने के बाद उमड़ रही भीड़ बताती है कि टूरिज्म सेक्टर में यहां भविष्य में ग्रोथ रहेगी। सरकार को समय-समय पर पर्यटन गतिविधियां बढ़ाना होगी।

कतर से 200 लोग आए                                                        कतर से 200 लोग आए
दुबई से आए सत्येंद्र कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश में अब विकास कार्य तेजी से हो रहे है। नए औद्योगिक क्षेत्र भी बन रहे है। खुशी की बात है कि उसमें उद्योग भी लग रहे है। इंदौर एज्यूकेशन हब है। यहां आईटी इंडस्ट्री भी तेजी से विकसित हो रही है। इंदौर का भविष्य अच्छा है। स्वच्छता के मामले में इंदौर एक ब्रांड बन गया है।
  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!