एनडीए को 233 सीटें, बहुमत से 39 कम; यूपीए को 167 सीटें: सी-वोटर सर्वे

लोकसभा चुनाव से पहले किए गए सर्वे में किसी भी गठबंधन को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे में एनडीए सबसे बड़ा गठबंधन बनकर उभर रहा है। सर्वे में भाजपा और सहयोगियों को 233, यूपीए को 167 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अन्य दलों को इस सर्वे में 143 सीटें दी गई हैं। 

एबीपी न्यूज- सी वोटर का सर्वे
 

कुल सीटें: 543
बहुमत: 272
एनडीए: 233
यूपीए: 167
अन्य: 143


उत्तर प्रदेश में भाजपा को सबसे ज्यादा नुकसान
नतीजे सर्वे के मुताबिक रहे तो भाजपा को उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है। यहां 80 में से सपा-बसपा गठबंधन 51 सीटें जीत सकता है। कांग्रेस को 4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। 2014 में भाजपा और उसकी सहयोगी अपना दल ने यहां 73 सीटें जीतीं थीं। इस बार भाजपा गठबंधन 25 सीटों तक सिमट सकता है। 

मप्र, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में घट सकती हैं भाजपा की सीटें
हाल ही में मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार मिली। सर्वे के मुताबिक, इन तीन राज्यों की 65 लोकसभा सीटों में से भाजपा 46 सीटें जीत सकती है। कांग्रेस को 19 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। सीटों के लिहाज से भले ही भाजपा को बढ़त हो लेकिन 2014 के मुकाबले उसकी सीटें घट रही हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में उसे इन तीन राज्यों में 62 सीटें मिली थीं। 

बंगाल में भी लक्ष्य से दूर भाजपा
सर्वे के मुताबिक, बंगाल में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस इस बार भी पिछली बार की तरह 34 सीटें जीत सकती है। 2014 में यहां दो सीटें जीतने वाली भाजपा का आंकड़ा 7 सीट तक जा सकता है जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है। बंगाल में लेफ्ट की जमीन पूरी तरह खिसक सकती है। 

महाराष्ट्र में एनडीए पर भारी यूपीए
महाराष्ट्र में 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा-शिवसेना गठबंधन ने 41 सीटें जीती थीं। लेकिन, सर्वे के मुताबिक 2019 में यहां कांग्रेस-राकांपा गठबंधन भारी पड़ सकता है। यूपीए को 28, जबकि एनडीए को 16 सीटें मिल सकती हैं।

यह हो सकता है एनडीए का सरकार बनाने का फॉर्मूला
सर्वे के मुताबिक, आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को 19 सीटें मिल रही हैं। तेलंगाना में के चंद्रशेखर राव को 16 और ओडिशा में नवीन पटनायक की बीजू जनता दल को 9 सीटें मिल सकती हैं। ऐसे में तीनों पार्टियों की सीटें 44 हो जाती हैं। यूपीए से ज्यादा इनका झुकाव फिलहाल एनडीए की तरफ है। अगर ये दल एनडीए के साथ आते हैं तो एनडीए बहुमत का आंकड़ा पा लेगा।

  • एबीपी-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, उप्र में भाजपा को हो सकता है 48 सीटों का नुकसान
  • मप्र, राजस्थान और छग में भाजपा को पिछली बार से 16 सीटें कम मिलने का अनुमान

सम्बंधित खबरे

‘आपने पाकिस्तान की बात पर क्यों भरोसा किया’? राहुल गांधी ने पीएम मोदी से पूछे ये 3 सवाल

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण का एक वीडियो…

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

डिजिटल पेमेंट करने वाले लोगों के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है। अब कुछ मोबाइल नंबरों पर UPI ट्रांजेक्शन ब्लॉक हो सकते हैं। इसके पीछे की वजह है साइबर…

व्यापार

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

ये तीन स्टॉक्स बन सकते हैं सोमवार को सुर्खियां, निवेश से पहले जानिए पूरी डिटेल

भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

भारत-पाक तनाव के बीच सोना सस्ता या महंगा? जानें बड़े शहरों के भाव

 शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

 शेयर बाजार में लौटी हरियाली; सेंसेक्स 450 अंक उछला, निफ्टी में भी तेजी

पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…

पाकिस्तान से आयात पर प्रतिबंध लगाने से महंगी हो जाएंगी ये चीजें…
Translate »
error: Content is protected !!