पंडित प्रदीप मिश्रा के बताये से नहीं हुई मुराद तो शिवलिंग उठा ले गया युवक

इंदौर: इंदौर से एक अनोखा मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा बताए गए एक उपाय से युवक की मुराद पूरी नहीं हो पाई तो उसने मंदिर के शिवलिंग को ही चुरा लिया। इतना ही नहीं उसने अन्य मंदिरों के शिवलिंग को भी खंडित कर दिया। दरअसल, इन दिनों पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा बताए गए उपाय को लाखों लोग अपना रहे है। पंडित जी के प्रति लोगों की काफी ज्यादा आस्था है। लेकिन कई लोग उपाय करने के बाद भी परेशान है जिसकी वजह से वह गलत कदम तक उठा लेते हैं।

ऐसा ही एक मामला अभी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक इंदौर के छतरीपुरा और चंदन नगर थाना क्षेत्र में किए गए मंदिरों में एक युवक द्वारा किए गए तोड़फोड़ के कांड के बाद पुलिस ने उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया है। युवक का नाम शुभम कैथवास है। पुलिस ने इस युवक को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह युवक काफी समय से परेशान चल रहा था।

इसकी वजह से इसने पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा बताए गए शिवलिंग पर जल चढ़ाने के उपाय को भी किया। लेकिन युवक की मुराद पूरी नहीं हो पाई। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। यह खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने युवक से पूछताछ की तब युवक ने बताया कि वह काफी लंबे समय से भगवान शिवजी की आराधना कर रहा है और शिवलिंग पर जल चढ़ा रहा है। लेकिन उसकी कोई भी मुराद अब तक पूरी नहीं हो पाई। इसलिए इस घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले को लेकर अब युवक के खिलाफ हिंदू संगठन के लोगों ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथी थानों में हंगामा भी किया है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!