जियो के बाद एयरटेल ने भी इंदौर मेें शुरू की 5-जी सेवा

इंदौर: दूरसंचार कंपनियां अब इंदौर में 5-जी सेवा शुरू करने लगी है। जियो के बाद एयरटेल ने इंदौर में नई सर्विस मंगलवार से लांच की है। फिलहाल 13 इलाके इस नई सेवा का लाभ उठा सकेंगे।
इंदौर मेें रिलायंस जियो के बाद एयरटेल ने भी अपनी 5-जी सर्विस मंंगलवार को लांच कर दी है। फिलहाल यह सेवा शहर के विजय नगर, रसोमा चौक, बॉम्बे चौराहा, रेडिसन चौराहा, खजराना एरिया, सदर बाजार, गीता भवन, पंचशील नगर, अभिनंदन नगर, पत्रकार कॉलोनी, यशवंत रोड पर मिलेगी। कुछ दिनों बाद कंपनी शहर के अन्य हिस्सों में भी सेवा का विस्तार करेगी। एयरटेल उपयोक्ताअेां को 5-जी के लिए सिम बदलने की जरुरत नहीं होगी, लेकिन 5-जी स्मार्ट फोन जरुरी होंगे।

कंपनी के अफसरों का कहना है कि जैसे जैसे कंपनी अपने नेटवर्क का निर्माण और रोल आउट पूरा कर रही है, एयरटेल 5-जी प्लस सेवाएं ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगी। नई सेवा की लांचिंग के मौके पर भारती एयरटेल एमपीसीजी के सीईअेा सुजय चक्रवर्ती ने कहा कि एयरटेल के ग्राहक अब मौजूदा 4-जी स्पीड से 20-30 गुना अधिक तक की गति के साथ एक अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का उपयोग कर सकते हैं। हम पूरे शहर में इसका विस्तार करने की प्रक्रिया में हैं जो हमारे ग्राहकों को गेमिंग, मल्टीपल चैट, इंस्टेंट फोटो अपलोड और एच डी वीडियो स्ट्रीमिंग जैसी सुविधा का उपयोग करते है।

उन्हें नई सर्विस से ज्यादा आसानी होगी। आपको बता देें कि आठ सेे लेकर 12 जनवरी तक इंदौर में प्रवासी सम्मेलन और इन्वेस्टर्स समिट होगी। इसे देखते हुए पहले रियायंस जियो ने अपनी 5-जी सेवा शुरू की और अब एयरटेल कंपनी ने भी शहर के कुछ हिस्सों में टेस्टिंग के बाद 5-जी सेवा की घोषणा कर दी है। जल्दी ही इसके आफर भी कंपनी अपने उपभोक्ताअेां को देेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!