जब उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के तीन शब्द पर पक्ष-विपक्ष के सांसद लगाने लगे ठहाके

नई दिल्ली :अभी संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। अक्सर ऐसा होता है कि सत्र के दौरान सदन में ऐसे कई मौके आते हैं, जब सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोग आपसी सियासी मतभेदों को भुलाकर कभी एकसाथ नजर आते हैं तो कभी किसी मुद्दे पर एकसाथ ठहाका लगाते नजर आते हैं। इस बार भी एक मौके पर ऐसा ही हुआ, जब राज्यसभा में पक्ष-विपक्ष के सांसद सदन के सभापति और उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बातों पर ठहाका लगाने लगे।

दरअसल, हुआ यूं कि सोमवार को जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद डेरेक ओ’ब्रायन राज्यसभा में सरकार के विनियोग विधेयकों पर बोल रहे थे, तब उन्होंने अपने  “प्यारे राज्य बंगाल” की बात की। इससे पहले कि ओ’ब्रायन अपनी बात आगे जारी रखते सदन के सभापति धनखड़ ने उन्हें टोका और उसमें जोड़कर कहा, “हमारा प्यारा राज्य” बंगाल।

इंडियन एक्सप्रेस में छपे कॉलम दिल्ली कॉन्फिडेन्शियल के मुताबिक, राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के इन तीन शब्दों ने सांसदों के चेहरे पर मुस्कान ला दी और सांसद ठहाका लगाने लगे। उसी दौरान एक सांसद ने कहा कि धनखड़ साहब को पश्चिम बंगाल से बहुत प्यार और लगाव है।

बता दें कि उप राष्ट्रपति बनने से पहले जगदीप धनखड़ पश्चिम बंगाल के गवर्नर थे। वह करीब तीन साल जुलाई 2019 से जुलाई 2022 तक इस पद पर रहे। इस दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से उनका कई मुद्दों पर टकराव होता रहा था। धनखड़ राजस्थान के झुंझुनू जिले के निवासी हैं। इसी साल उन्होंने देश के 14वें उप राष्ट्रपति का पदभार संभाला है। वह चंद्रशेखर की सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!