स्वास्थ्य मंत्री के पत्र पर बोले राहुल गांधी- ये सब यात्रा रोकने के बहाने हैं, वे सच्चाई से डरे हुए हैं

नई दिल्ली :‘भारत जोड़ो यात्रा’ के निलंबन को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया द्वारा लिखे गए पत्र पर राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा भारत की सच्चाई से डरी हुई है और भारत जोड़ो यात्रा को रोकने के बहाने के रूप में कोविड का इस्तेमाल कर रही है। बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से अनुरोध किया है कि अगर कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जा सकता तो वह ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निलंबित करने पर विचार करें। इसको लेकर उन्होंने कांग्रेस नेता को पत्र लिखा है।

पत्र के बाद से ही कांग्रेस पार्टी भाजपा पर हमलावर है। गुरुवार को एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, “यह उनका (भाजपा का) नया आइडिया है। उन्होंने मुझे पत्र लिखा कि कोविड आ रहा है और यात्रा बंद कर दो। ये सब इस यात्रा को रोकने के बहाने हैं। वे यात्रा को रोकने के बहाने बना रहे हैं कि मास्क पहनो, यात्रा बंद करो, कोविड फैल रहा है… सब बहाने हैं। हिंदुस्तान की शक्ति से, हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। यही सच्चाई है।” इससे पहले राहुल गांधी और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को मंगलवार को लिखे पत्र में मांडविया ने कहा था कि राजस्थान के तीन सांसद पी पी चौधरी, निहाल चंद और देवजी पटेल ने चिंताएं व्यक्त की हैं और उनसे अनुरोध किया है कि मार्च के दौरान मास्क तथा सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने समेत कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए और टीके की खुराक लेने वाले लोगों को ही पदयात्रा में भाग लेने की अनुमति दी जाए।

भारत जोड़ो यात्रा ने बुधवार को राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश किया। सांसदों ने केंद्रीय मंत्री से यह सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया है कि मार्च में भाग लेने से पहले तथा बाद में, इसमें हिस्सा लेने वाले लोगों को पृथकवास में रखा जाए। मांडविया ने गांधी और गहलोत से राजस्थान में तीन सांसदों द्वारा किए गए अनुरोधों को ध्यान में रखते हुए तत्काल कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

भारत जोड़ो यात्रा नहीं रुकेगी : खुर्शीद

मांडविया की तरफ से राहुल को पत्र लिखे जाने के बीच यात्रा की समन्वय समिति के अध्यक्ष सलमान खुर्शीद ने बृहस्पतिवार को कहा कि यात्रा नहीं रोकी जाएगी। खुर्शीद ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा “कांग्रेस अपनी यात्रा में कोविड से बचाव संबंधी तमाम सावधानियों का पालन हर हाल में करेगी लेकिन यात्रा नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी, नहीं रुकेगी।” खुर्शीद से पूछा गया था कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया ने राहुल को पत्र लिखकर यात्रा रोकने को कहा है, तो क्या यात्रा कार्यक्रम पर इसका असर पड़ेगा? पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में हर पार्टी और व्यक्ति को अपनी बात कहने का अधिकार है। कांग्रेस की इस यात्रा से सरकार डर गई है इसीलिए तरह-तरह की आदेश और पत्र जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आगामी तीन जनवरी को गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र से उत्तर प्रदेश में दाखिल होगी। उसके बाद वह बागपत और शामली होते हुए हरियाणा में दाखिल हो जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!