बनाएं शकरकंद की चटपटी चाट,सेहत के लिए भी है फायदेमंद

सर्दियों के मौसम में शकरकंद बाजार में खूब मिलती है। शकरकंद का स्वाद कुछ लोगों को काफी अच्छा लगता है और वो जमकर इसे खाते हैं। भूनकर और उबालकर तो अक्सर ही शकरकंद खाई होगी। लेकिन इस बार बनाएं शकरकंद की चटपटी चाट। जिसका स्वाद सर्दियों में लाजवाब लगेगा। वैसे भी कड़ाके की सर्दी में चटपटा खाने का दिल करता है। ऐसे में शकरकंद की चाट ना केवल स्वाद देगी बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद रहेगी। तो चलिए जानें कैसे बनेगी चटपटी शकरकंद की चाट।

सामग्री : शकरकंद दो, मीठी चटनी दो चम्मच, हरी खट्टी तीखी चटनी एक चम्मच, बारीक कटा हरा धनिया, भुना जीरा पाउडर आधा चम्मच, काला नमक स्वादानुसार, नींबू का रस, आलू भुजिया, अनार के दाने, तलने के लिए तेल।

विधि : शकरकंद को बाजार से लाकर अच्छी तरह से धो लें। फिर इसका छिलका उतार लें। चौकोर टुकड़ों में काटकर रख लें। अगर आप भुनी शकरकंद की चाट बनाना चाहती हैं तो गैस या ओवन में इसे अच्छी तरह से भून लें। अगर क्रिस्पी शकरकंद खानी है तो छिलका उतारकर इसे डीप फ्राई कर लें। डीप फ्राई करने के लिए गैस पर कढ़ाही रखें और तेल में तेज आंच पर सुनहरा तलकर निकाल लें।

भुनी या तली शकरकंदी को प्लेट में निकाल लें। अब इसके ऊपर काला नमक, भुना जीरा पाउडर डालें। साथ में हरी खट्टी तीखी चटनी और मीठी चटनी डालें।अगर चटनी ना हो तो स्वाद के अनुसार ग्रीन चिल सॉस और रेड चिली सॉस, केचप का प्रयोग भी कर सकती हैं।आधा चम्मच नींबू का रस डालें। ऊपर से हल्का सा नमक छिड़ककर अच्छी तरह से पूरी शकरकंद को मिक्स कर लें। अब किसी सर्विग प्लेट में निकालकर ऊपर से आलू की भुजिया डालें और गर्मागर्म क्रिस्पी चाट परोसें।

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!