ताइवान की W-99 मिसाइल मचाएगी बीजिंग तक तबाही,ड्रैगन की चौतरफा घेरेबंदी शुरू

बीजिंग:  दुनियाभर में दादागिरी दिखा रहे चीनी ड्रैगन की चौतरफा घेरेबंदी शुरू हो गई है। भारत के चीन की राजधानी बीजिंग तक मार करने वाली अग्नि-5 मिसाइल के रात के समय सफल परीक्षण के बाद अब खुलासा हुआ है कि ताइवान ने भी ऐसी ही ताकत जुटा ली है। ताइवान की सेना के शीर्ष रीसर्च यूनिट के पूर्व प्रमुख ने खुलासा किया है कि ताइवान ने जमीन पर हमला करने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल बना ली है जो 1 हजार किमी तक मार करने में सक्षम है। इस तरह से ताइवान की यह मिसाइल बीजिंग तक को तबाह कर सकती है।

ताइवान की हथियार बनाने वाली सरकारी कंपनी नैशनल चूंक शान इंस्‍टीट्यूट के रिटायर रियर ए‍डमिरल कूंग चिआ चेंग ने एक जीवनी में इस मिसाइल के बारे में खुलासा किया है। ताइवान की इस घरेलू क्रूज मिसाइल को यून फेंग प्रॉजेक्‍ट के तहत बनाया गया है और इसका कोड नेम W-99 है। यह मिसाइल मैक 3 की सुपरसोनिक गति से हमला करने में सक्षम है। यह दुश्‍मन के इलाके में घुसकर तबाही मचाने में सक्षम है। इस मिसाइल की रफ्तार इतनी ज्‍यादा है कि उसे इंटरसेप्‍ट करना आसान नहीं होगा।

ताइवानी मिसाइल का व्‍यापक पैमाने पर उत्‍पादन

कुंग ने कहा कि जब इस मिसाइल का विकास किया जा रहा था तब केवल अमेरिका और रूस के पास ऐसी घातक मिसाइल थी। इस मिसाइल का विकास ताइवान के पूर्व राष्‍ट्रपति ली तेंग हुई ने कराया है। कुंग ने कहा कि ताइवान की सेना ने तो एक बार पूरे प्रॉजेक्‍ट को छोड़ दिया था क्‍योंकि उसे यह भरोसा ही नहीं था कि इंस्‍टीट्यूट क्रूज मिसाइल बना सकता है। हालांकि ली के उत्‍तराध‍िकारी चेन शुई बियान ने अपने कार्यकाल में इंस्‍टीट्यूट का दौरा किया और इस प्रॉजेक्‍ट को मंजूरी दे दी।

कुंग के बारे में कहा जाता है कि वह पहले व्‍यक्ति थे जो इस घरेलू सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के विकास में शामिल थे और उन्‍होंने इसकी पुष्टि की है कि यह 1000 किमी तक मार कर सकती है। ताइवानी नेता यू सी कून ने भी एक ऑनलाइन भाषण में इसी तरह का दावा किया था। यू ने कहा, ‘ताइवान चीन पर हमला नहीं करेगा लेकिन चीन को ताइवान पर हमला करने से पहले यह ध्‍यान देना होगा कि ताइपे बीजिंग को निशाना बना सकता है। उन्‍होंने खुलासा किया कि इस मिसाइल का आधिकारिक रूप से अब व्‍यापक पैमाने पर उत्‍पादन शुरू हो गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!