प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर समिट की तैयारियां जोरों पर

भोपाल ।  मप्र में नए साल का पहला पखवाड़ा सरकार के लिए चुनौतियों भरा रहेगा। इसकी वजह यह है की जनवरी में पांच दिनों तक इंदौर में देसी-विदेशी मेहमानों का मजमा लगा रहेगा। पहला आयोजन 8 से 10 जनवरी तक प्रवासी भारतीय सम्मेलन का होगा। इसमें दुनियाभर में रहने वाले भारतीय मूल के मेहमान आएंगे। अब तक 2100 प्रवासी भारतीयों ने इसके लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। दूसरा आयोजन 11 व 12 जनवरी को ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआइएस) होगा। इसमें देश-दुनिया के उद्योगपति निवेशक और कारोबारी संगठन हिस्सा लेने आ रहे हैं। लगभग 900 उद्यमियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इस बार सरकार का जोर कंफर्म निवेश पर होने से 22 से 25 हजार करोड़ के लिए निवेशक तैयार हो गए हैं। इनसे 40 हजार से ज्यादा प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेंगे। यह निवेश इंदौर उज्जैन भोपाल ग्वालियर व जबलपुर क्षेत्रों में आ रहा है।दोनों आयोजनों के लिए मैदानी स्तर पर इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार साज सज्जा और व्यवस्थाएं की जा रही हैं। प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दो दिन खास रहेंगे। इसका शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे तो समापन सत्र में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू रहेंगी। जीआइएस में मुकेश अंबानी गौतम अडानी के आने की उम्मीद है। इस बार दूसरी पीढ़ी के निवेशकों को भी आमंत्रित किया गया है। 65 देशों से प्रवासियों के आने की संभावना है। प्रशासन नगर निगम पुलिस आइडीए पर्यटन विभाग तैयारियों में लगे हैं।

जोरदार ब्रांडिग की तैयारी
दोनों आयोजन में प्रदेश की जोरदार ब्रांडिग की तैयारी है। प्रदर्शनी स्थल और लाइव कल्चरल स्ट्रीट तैयार हो रही है। यह दोनों आयोजन प्रदेश के विकास प्राकृतिक संसाधनों की झांकी प्रस्तुत करेंगे। कूनो महाकाल लोक और ओंकारेश्वर स्टेचिव ऑफ वननेस जैसे प्रकल्पों को प्रस्तुत किया जाएगा। इंडस्ट्री एसोसिएशन अपने स्तर पर तैयारी कर रहे हैं। छप्पन दुकान सराफा राजबाड़ा धार्मिक स्थल सरकारी भवनों को सजाया जा रहा है। पूरा फोकस स्वच्छता की ब्रांडिंग पर रहेगा। एयरपोर्ट की भी साज-सज्जा की जा रही है।

इंवेस्ट एमपी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
समिट के लिए इंवेस्ट एमपी पोर्टल का रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। इसमें 1.20 लाख एकड़ का लैंड बैंक तैयार है। 13 हजार से ज्यादा इंडस्ट्रियल प्लॉट हैं। दो रजिस्ट्रेशन विंडो है। एक निवेशक रजिस्ट्रेशन के लिए है। दूसरा मुख्यमंत्री से वन-टू-वन मीट के लिए है। इसी पोर्टल पर पूरी आवंटन प्रक्रिया भी दी गई है। समिट में इस बार मुख्य फोकस फूड प्रोसेसिंग टेक्सटाइल्स ईवी आइटी ईएसडीएम फार्मा हेल्थ केयर ऑटो मोबाइल पर है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!