गुजरात विधानसभा चुनावों में जीतने वाले आप के पांचों विधायकों ने केजरीवाल से मुलाकात की

नई दिल्ली । गुजरात विधानसभा चुनावों में जीतने वाले  आप के पांचों विधायकों ने दिल्ली आकर अरविंद केजरीवाल  से मुलाकात की। पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों के साथ ही पार्टी की गुजरात यूनिट के सभी पदाधिकारी भी बैठक में मौजूद थे। बताया जा रहा है कि गुजरात चुनाव में पार्टी के प्रदर्शन और आगे की रणनीति पर इस बैठक में चर्चा हुई।
गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सूरत में अपने तमाम बड़े चेहरों को उतारा था। इनमें प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया सीएम कैंडिडेट इसुदान गढ़वी और पाटीदार आंदोलन के चर्चित चेहरे अल्पेश कथीरिया और धार्मिक मालवीया समेत पार्टी के प्रदेश महामंत्री मनोज सोराठिया चुनाव नहीं जीत पाए। कम चर्चित चेहरे विधानसभा पहुंचने में कामयाब रहे।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया के गृह जिले से आते हैं। उमेश मकवाणा को जब आप ने बोटाद से प्रत्याशी बनाया था। तब विरोध भी सामने आया था लेकिन उमेश मकवाणा चुनाव जीतने में सफल रहे। उमेश मकवाणा को कुल 79524 वोट मिले। चैतर वसावा ने डेडियापाड़ा सीट पर 55.87 फीसदी मत हासिल किए। उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी हितेश कुमार वसावा को 42082 वोटों से हराया।
सुरेंद्र नगर जिले की गारियाधार सीट से जीते सुधीर वाघाणी काफी समय से पार्टी से जुड़े हैं। सुधीर वाघाणी को कुल 60463 (43.46%) वोट मिले। वहीं सामाजिक कार्यकर्ता भूपत भाई भायाणी ने रीबड़िया को हराया। भूपत भायाणी को 65675 मत मिले तो वहीं बीजेपी के हर्षद रीबडिया को 58 771 हासिल हुए। जामनगर जिले की जाम जोधपुर सीट से चुनाव जीते हेमंत भुवा 10 नंवबर 2022 को आम आदमी पार्टी से जुड़े थे। हेमंत भुवा को 47.45 फीसदी वोट मिले। उन्होंने बीजेपी के प्रत्याशी हेमंत भाई सपारिया को हराया।
गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी को गुजरात विधानसभा चुनावों में 40 लाख से अधिक वोट मिले। कुल वोटों में आप के खाते में 13 फीसदी मत आए। वहीं आम आदमी पार्टी गुजरात की दो दर्जन से अधिक सीटों पर दूसरे नंबर पर रही।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!