भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ताओं के साथ लगाई दौड़

नई दिल्ली :भारत जोड़ो यात्रा: राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से रोजाना नई-नई तस्वीरे और वीडियोज सामने आ रही हैं। इस कड़ी में सोमवार 12 दिंसबर को राजस्थान के बूंदी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के दौड़ लगाने का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में प्रियंका गांधी सरपट दौड़ लगाते हुए नजर आ रहीं हैं। बता दें, भारत जोड़ो यात्रा में राजस्थान की महिलाएं भी शामिल हुईं है और इस ‘नारी शक्ति पदयात्रा’ नाम दिया गया है।

‘भारत जोड़ा यात्रा’ इस समय राजस्थान में है और इस यात्रा में प्रियंका गांधी अपनी बेटी मिराया और पति रॉबर्ट वाड्रा के साथ शामिल हुई। सोमवार को बूंदी से सवाई माधोपुर बॉर्डर क्रॉस करते समय पहले कालबेलिया डांसर्स के साथ थिरकना और अब महिलाओं के साथ दौड़ लगाती प्रियंका का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नारी सशक्तिकरण का संदेश देते हुए प्रियंका गांधी यहां सड़क पर सरपट दौड़ लगाते दिख रही हैं। प्रियंका गांधी के दौड़ लगाते ही आसपास मौजूद अन्य महिला व अन्य कार्यकर्ता भी उनके पीछे दौड़ने लगे। कुछ देर के लिए यात्रा में शामिल लोगों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिली। कुछ देर दौड़ने के बाद प्रियंका रुक गई और तेज कदमताल के साथ चलने लगीं। प्रियंका गांधी के दौड़ लगाते वीडियो को पत्रकार उमाशंकर सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा, ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान जब दौड़ पड़ीं प्रियंका गांधी वाड्रा। जिसके बाद प्रियंका गांधी के वायरल वीडियो पर रिएक्शन आने शुरु हो गए।

पत्रकार मीनाक्षी जोशी ने कमेंट किया कि यह तो हर किसी को मानना होगा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बहुत फिट हैं। @gunjangiri नाम के एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, ‘किसी ने कह दिया होगा कि जमीन बिक रही है, इसलिए दौड़ लगा दी होगी। शुभम शुक्ला नाम के एक यूजर लिखते हैं – आजकल नेताओं को प्रियंका से सीखना चहिये कि केवल राजनीति पर ही नहीं बल्कि अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना चाहिए।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!