महारानी-3 की शूटिंग भी मध्य प्रदेश में होगी, महारानी-2 के लिए हुमा कुरैशी को मिला अवार्ड

इंदौर | हिन्दी फिल्म और वेब सीरिज के लिए निर्माता-निर्देशकों को मध्य प्रदेश की लोकेशन पसंद आ रही है। हुमा कुरैशी अभिनीत वेब सीरीज महारानी का दूसरा सीजन प्रदेश में शूट हो चुका है। अब सीरीज के तीसरे सीजन की शूटिंग भी मध्यप्रदेश में होगी। हुमा को महारानी के दूसरे सीजन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का इंडिया टेलीविजन अवार्ड मिला है।

हाल ही में मुंबई में इंडिया टेलीविजन अवॉर्ड में अभिनेत्री सुश्री कुरैशी को वेब सीरीज के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब दिया गया। अवॉर्ड पर खुशी जाहिर करते हुए सीरीज के निर्माता नरेन कुमार ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी है कि कुरैशी ने मुंबई में 22वें आईटीए ओटीटी अवार्ड्स समारोह में महारानी सीजन-2 के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता है। उन्होंने पुरस्कार को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री शिव शेखर शुक्ला और उनकी पूरी टीम के साथ साझा किया है। उन्होंने कहा कि पर्यटन बोर्ड ने कोविड काल के कठिन समय महारानी सीजन-2 की शूटिंग सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात मदद की है। जल्द ही सीजन-3 की शूटिंग मध्यप्रदेश में होने जा रही है।

मध्य प्रदेश टूरिज्म के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक श्रौत्रिय ने बताया कि मध्यप्रदेश में फिल्म निर्माताओं को अनुदान, लोक सेवा गारंटी अधिनियम में 15 दिन के भीतर फिल्म शूटिंग परमिशन, शूटिंग की अनुमति के लिए ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम जैसी कुछ प्रमुख पहल की गई है। ऐसे ही अनेक कारण हैं, जिन्होंने मध्यप्रदेश को सर्वश्रेष्ठ फिल्म अनुकूल राज्य बनाया है। फिल्म जगत की हस्तियाँ शूटिंग के लिए बार-बार हमारे राज्य का दौरा कर रही हैं, यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है। भोपाल में भी फिलहाल तिवारी फिल्म की शूटिंग चल रही है। जिसमें उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिका में है। उसका सेट जिला जेल में लगा हैै।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!