MCD चुनाव में हार के बाद बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा,वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया

नई दिल्ली:दिल्ली नगर निगम चुनाव में बीजेपी की हार के बाद भाजपा के प्रदेश आदेश गुप्ता ने पद से इस्तीफा दे दिया है. जानकारी के मुताबिक आदेश गुप्ता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को इस्तीफा सौंप दिया है. बताया जा रहा है कि जेपी नड्डा ने उनका रिजाइन स्वीकार कर लिया है.आदेश गुप्ता के इस्तीफे के बाद वीरेंद्र सचदेवा को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया।

एमसीडी चुनाव में भाजपा ने 250 वार्डों में से 104 सीटें जीती थीं. जबकि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी ने 134 पर जीत हासिल की थी. एमसीडी चुनाव में बीजेपी वहां भी सीट नहीं निकाल सकी थी, जहां आदेश गुप्ता जहां रहते हैं. इस बारे में आदेश गुप्ता ने कहा था कि इलाके तो सांसदों और विधायकों के होते हैं.

आदेश गुप्ता एमसीडी के वार्ड नंबर 141 के राजेंद्र नगर में रहते हैं. यहां से आम आदमी पार्टी की आरती चावला ने जीत दर्ज की है. हालांकि आदेश गुप्ता आखिरी तक अपनी जीत का दावा करते रहे थे. उनका दावा था कि जब आखिरी रिजल्ट आएगा, तो सब साफ हो जाएगा.

आदेश गुप्ता ने कहा था कि बीजेपी ने नगर निगम का चुनाव मुद्दों पर लड़ा. 15 साल बाद भी हमारी परफॉर्मेंस बेहतर रही. दिल्ली की जनता ने बीजेपी पर भी विश्वास दिखाया है. ऐसा नहीं है कि पूरा समर्थन आम आदमी पार्टी को दे दिया है.

एमसीडी चुनाव के नतीजे आने के बाद आदेश गुप्ता ने आम आदमी पार्टी को घेरते हुए कहा था कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन का इलाका साफ हो गया. इस पर जब उनसे सवाल किया गया कि आपके  इलाके में भी बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया तो गुप्ता ने कहा था कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का कोई इलाका नहीं होता. इलाके सांसद और विधायकों के होते हैं. हम तो पूरी दिल्ली के अध्यक्ष हैं और दिल्ली के अध्यक्ष होने के नाते हम पूरी दिल्ली में काम करते हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!