देश में स्वछता के झंडे गाड़ने वाले इंदौर शहर में आज से नो थू थू अभियान शुरू

इंदौर.: देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर को और स्वच्छ बनाया जाना है. इसके लिए सबसे पहले सड़क और दीवारों पर थूकने वालों पर लगाम लगायी जा रही है. प्रशासन ऐसे लोगों को समझाकर जागरुकता लाकर शहर को स्वच्छ बना रहा है. इसके लिए आज से नो थू थू अभियान शुरू किया गया है. शहर के 19 जगहों पर एक साथ ये मुहिम शुरू हुई. फिलहाल लोगों को समझाया जा रहा है. अगर नहीं मानें तो 200 रुपए का फाइन वसूला जाएगा.

देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में आज से एक अनोखे अभियान की शुरूआत की गई है,जिसे नो थू थू अभियान नाम दिया गया है. इसमें शहर में यहां वहां थूकने वालों को ऐसा करने से रोका जाएगा. उन्हें स्वच्छता के लिए जागरूक किया जाएगा. शहर में आज 19 जगहों से इस अभियान की शुरूआत की गई. मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने महू नाके से और मेयर इन काउंसिल के सदस्य नंदकिशोर पहाड़िया ने विश्व प्रसिद्ध 56 दुकान से इस अभियान का शुभारंभ किया.

इस अभियान के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के साथ ही यहां वहां ना थूकने के लिए जागरूक किया जाएगा. इस बार  स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर में रेड स्पॉट यानि पान तंबाकू की पीक के निशान भी शामिल किए गए हैं. जितने कम निशान मिलेंगे उतने ज्यादा नंबर उस शहर को मिलेंगे. इसलिए आज इंदौर में मेयर समेत सभी पार्षद जनप्रतिनिधि और अधिकारी खुद ब्रश लेकर रेड स्पॉट मिटाते और शहर को स्वच्छ करते नजर आए. गुटखा,पाउच और पान मसाले का सेवन करने वाले लोग अक्सर शहर के सार्वजनिक स्थानों, दीवारों, फुटपाथ और सड़क पर थूक कर उसे गंदा करते हैं. जो देखने में तो खराब लगते हैं. साथ ही शहर की स्वच्छता को भी बिगाड़ते हैं. इसलिए लोगों से पीक न थूकने की अपील की जा रही है.

नहीं मानें को मौके पर ही जुर्माना

शहर में आगामी महीनों में प्रवासी भारतीय सम्मेलन, इन्वेस्टर समिट के साथ जी 20 देशों का सम्मलेन जैसे आयोजन भी होने वाले हैं. ऐसे में इन आयोजनों के दौरान शहर में आने वाले मेहमानों को ऐसे गंदे स्थान न दिखें और उनके मन में शहर की स्वच्छ शहर की छवि बनी रहे है इसलिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है. नगर निगम ये प्रयास कर रहा है कि शहर में पान गुटखा खाकर थूकने वालों पर रोक लगाई जाए. इसके लिए निगम जल्द ही सड़क फुटपाथ और दीवारों पर थूकने वालो पर स्पॉट फाइन करेगा. हालांकि स्पॉट फाइन के तहत दो सौ रुपए की चालानी कार्रवाई की जाती है जिसे और तेज किया जाएगा.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!