इंदौर में फुटवेयर क्लस्टर बनाने की तैयारी शुरू, 5 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

इंदौर: इंदौर में लगातार औद्योगिक विकास होता जा रहा है। दरअसल इंदौर के पीथमपुर में बनाए जा रहे महिला उद्यमी पार्क में उद्योग के लिए 28 महिलाएं आगे आई है। दरअसल, पीथमपुर के नए सेक्टर में महिला उद्यमी पार्क बनाया जा रहा है। अब इसके साथ ही फुटवेयर क्लस्टर भी बना कर तैयार किया जाएगा। ऐसे में करीब पांच हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने वाला है। कुछ ही महीनों में ये संख्या बढ़ कर ज्यादा हो जाएगी।

फुटवेअर क्लस्टर बनाने के लिए अभी सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। ये करीब 100 एकड़ में बनाया जाएगा। जल्द ही इसका काम जमीन को चिन्हित कर शुरू कर दिया जाएगा। खास बात ये है कि 100 से ज्यादा उद्योगपति इस फुटवेयर क्लस्टर में उद्योग करने के लिए तैयार है। एक साल के अंदर इस क्लस्टर में 50 से ज्यादा उद्योग अपना उत्पादन यहां शुरू कर देंगे। इससे रोजगार भी तेज होगा।

इसको लेकर आज एआइएमपी अध्यक्ष योगेश मेहता और एआइएमपी सिद्धि महिला विंग की महिला उद्यमियों ने मप्र औद्योगिक विकास निगम के प्रबंध संचालक मनीष सिंह मिल कर इस मामले को लेकर बातचीत की। इस दौरान मनीष सिंह ने औद्योगिक क्षेत्र में फुटवेयर क्लस्टर और महिला पार्क बनाने के लिए जमीन देने की सहमति जताई है। साथ ही उसको लेकर उन्होंने क्लस्टर के लिए जमीन चिन्हित कर इसकी प्रक्रिया शुरू करने की बाद अधिकारीयों से की है।

आज से पहले भी इसको लेकर उद्यमियों ने मनीष सिंह से बातचीत की थी। तब उद्यमियों का कहना था कि जहां उन्हें जगह दी जाए वहां सुरक्षा होना सबसे ज्यादा जरुरी है क्योंकि यहां महिलाऐं ज्यादा काम करेगी। दरअसल, महिला उद्यमी पार्क में उद्योग स्थापित करने के लिए सिर्फ महिलाऐं ही आ सकती है। इस वजह से सुरक्षा का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरुरी है। आज हुई मुलाकात में गिरीश पंजाबी, अमित संचेती, महिला विंग की वंदना श्रीमाल, सुनीता जैन, विनीता जैसवाल, श्वेता सिसोदिया, मनीषा येवले के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!