मेट्रो प्रोजेक्ट: तीन माह बंद रहेगा सुपर कारिडोर का एक हिस्सा

इंदौर:  शहर में मेट्रो ट्रेन का काम तेजी से चल रहा है। अगले साल सितंबर में सुपर कारिडोर के जिस हिस्से में ट्रायल रन होना है, उसमें स्टेशन भी बनाया जाना है। इसका काम तेजी से करने में ट्रैफिक बाधा बन रहा है। इसलिए अब सुपर कारिडोर के इस हिस्से को तीन माह के लिए बंद किया जाएगा। यहां के ट्रैफिक को सर्विस रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। यह शहर का एक मात्र ऐसा स्टेशन होगा, जिसमें तीन पटरियां होंगी। दो पटरियों पर ट्रेनें क्रास होंगी, जबकि तीसरी पटरी से ट्रेन गांधी नगर डिपो में जाएगी।

मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि सुपर कारिडोर के जिस हिस्से में अगले साल ट्रायल रन होना है। उसे सुपर प्रायोरिटी ट्रैक नाम दिया गया है। यहां पर ट्रेन चलाने के लिए स्टेशन का काम पूरा करना पड़ेगा। इस स्टेशन का काम काफी तेजी से किया जाएगा। दूसरे स्टेशन की तुलना में यह बड़ा होगा, क्योंकि यहीं से रात में मेट्रो ट्रेन डिपो में जाएगी। जबकि सुबह निकल कर ट्रैक पर लौटेगी। इस काम में सुपर कारिडोर से निकलने वाले वाहन बाधा बन रहे हैं। इसी को देखते हुए अब मुख्य मार्ग को बंद करने का निर्णय लिया गया है। पिछले सप्ताह एमडी मनीष सिंह के दौरे के समय भी यह बात सामने आई थी। मार्ग कब से बंद किया जाएगा इस संबंध में जल्द ही निर्णय होगा।

सेगमेंट जुड़ें तो पटरी का काम हो शुरू
पांच किलोमीटर के जिस हिस्से में ट्रायल रन होना है। वहां पिलर पर सेगमेंट जोड़ने का काम हो रहा है। यह काम पूरा होते ही पटरी बिछाने का काम होगा। इसके लिए कोलकाता की कंपनी को ठेका दिया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि पटरी बिछने के बाद बिजली का काम होगा और फिर ट्रेन आएगी। हमारी चरणबद्ध तरीके से पूरी तैयारी है।

सुपर कारिडोर है महत्वपूर्ण
शहर के एक हिस्से को जोड़ने के लिए सुपर कारिडोर काफी महत्वपूर्ण है। एयरपोर्ट जाने वाले हजारों यात्री शहर के मध्य के व्यस्त ट्रैफिक को छोड़ कर सुपर कारिडोर का उपयोग करते हैं। इसके अलावा बेटमा और आगे के शहरों की यात्रा करने वाले भी सुपर कारिडोर का उपयोग करते हैं। यहां काम करने के लिए रेलवे की मंजूरी भी मेट्रो कंपनी को मिल चुकी है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!