जबलपुर हाई कोर्ट ने सरकारी जमीन पर बने धर्मस्थल मांमले में अफसरों को जमकर फटकार लगाई.

जबलपुर: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट हमेशा से शासकीय जमीन पर बने धर्मस्थलों पर सख्त रहा है. एक बार फिर यह मामला गरमा गया है. जबलपुर शहर में सड़क किनारे बने अवैध धर्मस्थलों के मामले में हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए जिला प्रशासन को कड़ी फटकार लगाई है. हाईकोर्ट ने ऐसे धर्मस्थलों को न हटाने पर जिला प्रशासन को आदेश दिए हैं कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट की अवमानना के तहत कार्रवाई की जाए. इस मामले में कोर्ट ने जिला प्रशासन को खूब फटकार भी लगाई है.

दरअसल मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने अवैध बने धर्मस्थलों को हटाने के संदर्भ में दायर की गई अवमानना याचिका पर सुनवाई की थी, जिसमें जबलपुर जिला प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ उच्च न्यायालय के आदेश की अवमानना के कारण कार्रवाई का फैसला सुनाया है. मामले की अगली सुनवाई छह दिसंबर को होगी.

जिला प्रशासन बार बार मांगता है समय
न्यायालय ने जिला प्रशासन को फटकार लगाते हुए कहा कि जिले के अफसर आदेश का पालन नहीं करते, बल्कि बार बार अतिरिक्त समय की मांग करते रहते हैं. यही वजह है कि अब अवैध बने धर्मस्थलों को हटाने के मामले में संबंधित अफसरों पर कोर्ट की अवमानना के तहत कार्रवाई की जाएगी. गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने शासकीय जमीनों पर बने अवैध धर्मस्थलों को हटाने का पहले भी आदेश दिया था. पालन न होने पर वर्ष 2014 में उच्च न्यायालय में अवमानना याचिका दायर की गई थी.

8 साल बाद क्यों गरमाया मुद्दा?
अब फिर यह मामला गरमा गया है क्योंकि बीते 8 वर्षों में अवैध निर्मित धर्म स्थलों को हटाने की कार्रवाई नहीं हुई. अब हाईकोर्ट ने संबंधित अफसरों पर कोर्ट के आदेश की अवमानना के तहत एक्शन लेने की बात कही है. दायर हुई याचिका में ये बात कही गई थी कि जिला प्रशासन पॉलिटिकल प्रेशर में इन अवैध निर्मित धर्मस्थलों को हटाने की कार्रवाई नहीं कर रहा है.

  • सम्बंधित खबरे

    रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार को बड़ी राहत: जिला कोर्ट ने शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत की मंजूर, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप 

    ग्वालियर। ग्वालियर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत मंजूर की है। तहसीलदार के वकील द्वारा कोर्ट में पेश की गई जमानत याचिका के दौरान…

    व्यापमं फर्जीवाड़ा: 28 जुलाई से शुरू होगी कोर्ट में ट्रायल, अब तक 8 आरोपियों की हो चुकी है मौत

    ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए व्यापमं फर्जीवाड़ा मामले में 28 जुलाई से कोर्ट में ट्रायल शुरू होगी। विशेष न्यायाधीश विशाल अखंड की अदालत इस केस की सुनवाई करेगी।…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!