विदिशा प्रेस क्लब अध्यक्ष सहित तीन पत्रकारों की सडक़ हादसे में दर्दनाक मौत, सरकार ने दिए रुपये ४०००००

भोपाल। सोमवार रात 10 बजे रायसेन जिले के भोपाल-विदिशा रोड रायसेन जिले सलामतपुर थाना क्षेत्र के अन्तर्गत भोपाल-विदिशा रोड पर लामाखेड़ा मोड के पास सोमवार देर रात भूसा से भरे ट्रक ने तीन बाइक सवार पत्रकारों को टक्कर मार दी। जिसमें तीनों पत्रकारों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों पत्रकार सीएम शिवराज सिंह चौहान के गृह जिला विदिशा के रहने वाले थे। सीएम शिवराज ने तीनों पत्रकारों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक पत्रकारों के परिवारजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से चार-चार लाख रुपए देने का ऐलान किया है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों पत्रकार भोपाल से विदिशा अपने घर बाइक (एमपी 40 एमएन 8640) से जा रहे थे। सलामतपुर थाना क्षेत्र के पास लंबाखेड़ा मोड़ पर ट्रक की टक्कर से उनकी बाइक बेकाबू होकर दूर जा फिकी, जिनकी घटना स्थल पर ही तीनों की मौत हो गई। तीनों युवक पेशे से पत्रकार हैं, जिनमें विदिशा प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा निवासी खरी फाटक रोड विदिशा, दूसरा सुनील शर्मा सिंधी कॉलोनी, नरेंद्र दीक्षित निवासी आरएमपी नगर फेस 2 के रहने वाले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा तीनों को सांची अस्पताल पहुंचाया। इस घटना से विदिशा में शोक की लहर दौड़ गई।

सीएम ने जताया शोक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा के तीन पत्रकारों की सडक़ हादसे में मौत पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा है कि विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और पत्रकार साथी सुनील शर्मा व नरेंद्र दीक्षित की दुर्घटना में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजन को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।

फेसबुक आईडी से की थी पोस्ट- राम नाम सत्य है

बताते हैं कि दुर्घटना से तीन घंटे पहले हादसे में मृत विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने अपनी सोशल फेसबुक आईडी पर लिखा था कि- व्यक्ति अकेले ही पैदा होता है और अकेले ही मरता है। वह अपने अच्छे और बुरे कर्मों का फल खुद ही भोगाता है। वह अकेले ही नर्क या स्वर्ग में जाता है। जय जय श्री राम राम नाम सत्य है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!