गुजरात चुनाव में पहले फेज की वोटिंग आज, 788 उम्मीदवार की किस्मत का होगा फैसला

गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले फेज में आज 89 सीटों पर मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच होगी. राज्य के 19 जिलों में आने वाली इन सीटों पर 788 उम्मीदवार मैदान में हैं.

अहमदाबाद:गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले फेज में आज 89 सीटों पर मतदान हो रहा है. वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच होगी. राज्य के 19 जिलों में आने वाली इन सीटों पर 788 उम्मीदवार मैदान में हैं. पहले फेज में 2 करोड़ से ज्यादा वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे. इस चुनाव में बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती आम आदमी पार्टी है, जो मुकाबले में कांग्रेस को पीछे धकेलने में कामयाब रही है.

89 सीटें कच्छ और सौराष्ट्र क्षेत्र के 19 जिलों और राज्य के दक्षिणी हिस्से में फैली हुई हैं. आज जिन सीटों पर खास नजर रहेगी, वे हैं- मोरबी, कच्छ, राजकोट, पोरबंदर और जूनागढ़.

गुजरात में बीजेपी 1995 से राज्य में शासन कर रही है. पार्टी की असली चुनौती संख्या में गिरावट को रोकना है. 2002 के बाद से पार्टी का स्कोर सिकुड़ रहा है- 2018 के चुनाव में 137 से गिरकर 99 हो गया है.

AAP के अरविंद केजरीवाल ने भी गुजरात में ताबड़तोड़ रैलियां की हैं. इस साल की शुरुआत में पंजाब में भारी जीत से उत्साहित दिल्ली के मुख्यमंत्री ने गुजरात को पार्टी का अगला निशाना बनाया है.

पहले फेज की कुल 89 सीटों में से छह से सात सीटें ऐसी हैं, जहां केजरीवाल की आम आदमी पार्टी यानी AAP का असर है. इनमें से छह सीटें सूरत जिले की हैं. वहीं, एक सीट द्वारका जिले में है.

राज्य की 182 में से 140 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के लक्ष्य के निर्धारण को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सीधे तौर पर संचालन पर नियंत्रण करते रहे हैं. बीजेपी ने हाई-प्रोफाइल नेताओं के साथ राज्य में हाई वोल्टेज चुनाव प्रचार किया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट राजकोट पश्विम पर भी पहले फेज में वोटिंग हो रही है. पीएम मोदी ने 2002 में राजकोट पश्विम से चुनाव लड़ा था. तब मोदी 14 हजार वोट से जीते थे. 2002 के बाद दो बार बीजेपी से वजुभाई वाला और एक बार विजय रूपानी इस सीट से चुनाव जीत चुके हैं.

2018 में 77 सीटें जीतने वाली कांग्रेस ने कहा है कि वह चुनाव आयोग से कहेगी कि मतपेटियों को केंद्रीय बलों की निगरानी में रखा जाए न कि होमगार्ड या राज्य पुलिस की. पार्टी ने यह भी दावा किया कि मतदान केंद्रों पर बुलाई गई त्रिपुरा राइफल्स को 1.5 किमी दूर रहने के लिए कहा गया है.

बीजेपी ने गुजरात चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया. पार्टी ने कांग्रेस से दोगुनी नौकरियां देने का वादा किया है. बीजेपी ने 5 साल में 20 लाख, जबकि कांग्रेस ने 10 लाख नौकरियां देने की बात कही है.

गुजरात गृह नगर होने के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार की बड़ी जिम्मेदारी है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री 1 और 2 दिसंबर को गुजरात दौरे पर रहेंगे. प्रधानमंत्री 1 दिसंबर को पहले चरण की वोटिंग के बीच पंचमहल के कलोल, छोटा उदयपुर के बोडेली और हिम्मतनगर में रैली करेंगे.

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए पीएम मोदी अब तक 20 रैलियां कर चुके हैं. इसके साथ ही वह दो कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं. इस तरह दूसरे दौर के मतदान से पहले पीएम मोदी गुजरात में 27 सभाओं को संबोधित कर चुके होंगे.

 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!