गुजरात में थमा चुनाव प्रचार, 89 सीटों पर 788 उम्मीदवार मैदान में, एक दिसंबर को मतदान

जामनगर: गुजरात में पहले चरण के लिए मंगलवार यानी 29 नवंबर को चुनाव प्रचार थम गया। पहले चरण में 89 सीटों पर चुनाव होने हैं। एक दिसंबर को 89 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए कुल 788 प्रत्याशी मैदान में हैं। राज्य में कच्छ की (06), सुरेंद्रनगर की (05), मोरबी (03), राजकोट (08), जामनगर (05), देवभूमि द्वारका (02), पोरबंदर (02), जूनागढ़ (05), गिर सोमनाथ (04), अमरेली (05), भावनगर (07), बोटाद (02) , नर्मदा (02) , भरूच (05), सूरत (16) , तापी (02), डांग (01), नवसारी (04) और वलसाड की (05) सीटों कुल 89 सीटें हैं।

पहले चरण में 2,39,76,670 मतदाता हैं, जिनमें 1,24,33,362 पुरुष, 1,15,42,811 महिलाएं और 497 ट्रांसजेंडर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। पहले चरण के मतदान से 48 घंटे पहले प्रचार बंद करने के नियम के तहत मंगलवार शाम पांच बजे यह बंद हो जाएगा। इसके बाद कोई अनधिकृत बाहरी व्यक्ति भी चुनाव वाले क्षेत्रों में नहीं रहेगा। मतदान एक दिसंबर को सुबह आठ बजे से पांच बजे तक होगा।  पहले चरण के लिए नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 नवंबर के बाद कई दिग्गजों समेत अब कुल 788 प्रत्याशी मैदान में हैं जिनमें 70 महिलाएं और 718 पुरूष हैं। दलों की कुल संख्या 39 है।

राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने नौ महिलाएं और 80 पुरुष, मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने छह महिलाएं सहित कुल 89 सभी सीटों पर, आम आदमी पार्टी (आप) ने 88, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने 57 और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद-उल- मुस्लिमीन ने छह सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि 339 निर्दलीय प्रत्याशी में 35 महिलाएं और 304 पुरूष शामिल हैं।

पहले चरण के लिए अधिसूचना पांच नवंबर को जारी होने के साथ ही नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत हो गयी थी। पांच नवंबर से शुरू हुई प्रक्रिया के तहत 14 नवंबर अंतिम दिन तक कुल 1362 उम्मीदवार नामांकन कर चुके थे। 16 नवंबर को कुल 363 पर्चे जांच के दौरान रद्द हो गये थे और 999 नामांकन पत्र वैध पाए गए थे। नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 नवंबर तक विभिन्न दलों के डमी उम्मीदवारों समेत 211 ने नामांकन वापस ले लिये थे और कुल 788 प्रत्याशी मैदान में रह गये थे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!