राज्यों में कारोबार के नए केंद्र बनाएंगे जलमार्ग, राष्ट्रीय जलमार्गों पर 70 प्रतिशत बढ़ा ट्रैफिक

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को ही वाराणसी से बलिया के बीच 15 नई जेट्टी के निर्माण का निर्णय लिया है। नई दिशा में यह प्रयास अनायास ही नहीं है, बल्कि समुद्र तटीय राज्यों के अलावा नदियों के किनारे बसे राज्य भी जलमार्ग से माल ढुलाई के रास्ते पर कदम बढ़ा रहे हैं। देशभर के राष्ट्रीय जलमार्गों पर 70 प्रतिशत तो यूपी के वाराणसी से पश्चिम बंगाल के हल्दिया तक बने एनडब्ल्यू-1 (नेशनल वाटरवे) पर 60 प्रतिशत ट्रैफिक बढ़ा है।

यही वजह है कि केंद्रीय पत्तन पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्रालय ने देशभर के लिए 111 जलमार्ग चिन्हित किए हैं तो उनमें 13 नए मार्ग उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली को मिलने हैं। यह नए रास्ते राज्यों के कारोबार के नए केंद्र विकसित करेंगे। समुद्र किनारे बसा गुजरात उद्योग-कारोबार के लिए पहले से ‘वाइब्रेंट’ है, तो मुहाराष्ट्र, असम और बंगाल जैसे राज्यों की निर्भरता भी जलमार्गों पर पहले से है। मगर, अब नई संभावनाओं के साथ अन्य राज्य भी नए रास्ते तलाश रहे हैं।

दरअसल, निवेश को आकर्षित करने के लिए इन दिनों यूपी खासा प्रयासरत है। निवेशकों का रुझान भी इस राज्य की ओर बढ़ा है। लैंडलाक राज्य होने की वजह से सिर्फ रेल और सड़क मार्ग से माल ढुलाई पर निर्भर रहे उत्तर प्रदेश को मोदी सरकार ने वाराणसी से हल्दिया तक राष्ट्रीय जलमार्ग-1 बनाकर नया विकल्प दिया तो उसके प्रति कारोबारियों का रुझान भी दिखा। भारतीय अंतरदेशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आइडब्ल्यूएआइ) की रिपोर्ट कहती है कि अप्रैल 2021 से सितंबर 2021 की तुलना में अप्रैल 2022 से सितंबर 2022 तक देश के राष्ट्रीय राजमार्गाों पर कुल 70 प्रतिशत यातायात बढ़ा तो वाराणसी से हल्दिया तक बने एनडब्ल्यू-1 पर भी इजाफा 60 प्रतिशत रहा।

इसे देखकर संभावना जताई जा रही है कि प्रदूषण और माल ढुलाई लागत को काफी हद तक कम कर देने वाले इस विकल्प को संबंधित राज्य और कारोबारी जरूर अपनाएंगे। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जयंत सिंह मानते हैं कि विभिन्न राज्यों में जब यह सभी जलमार्ग बनकर तैयार होंगे तो तय है कि इनसे माल ढुलाई का आंकड़ा भी बढ़ेगा। जलमार्गों पर जेट्टी बनेंगी, जहां से माल की लोडिंग-ओवरलोडिंग होगी। ऐसे में नदी किनारे बसे छोटे-छोटे गांव-कस्बे आदि कारोबार का एक केंद्र बनेंगे। वहां स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!