इंदौर में भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत, राहुल ने चलाई बुलेट दिया दिव्यांग को सहारा

इंदौर:इंदौर में राहुल गांधी और उनकी भारत जोड़ो यात्रा का भव्य स्वागत हुआ। राहुल गांधी यहां पर अलग अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने यहां की सड़कों पर बुलेट चलाई और दिव्यांग की व्हीलचेयर को सहारा भी दिया। उन्होंने यहां के एक ढाबे पर रुक कर चाय भी पी। राहुल गांधी आज की रात चिमनबाग में विश्राम करेंगे। यहां पर पुलिस ने थ्री लेयर सुरक्षा लगाई है। मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आज पांचवां दिन है।

यात्रा सुबह 6 बजे महू से रवाना हुई। आगे बढ़ने पर करीब 8 बजे राहुल ने जीतू पटवारी के विधानसभा क्षेत्र राऊ में पहुंची। इंदौर में राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया। यात्रा आज शाम को राजबाड़ा पहुंचेगी। यहां पर राहुल गांधी नुकक्ड़ सभा करेंगे इसके बाद यात्रा चिमनबाग मैदान पहुंचेगी। राहुल गांधी यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। यात्रा के राऊ में आते ही जोरदार स्वागत किया गया। राहुल ने यहां पर कांग्रेस के एक प्रदेश प्रवक्ता की बुलेट भी चलाई।

चिमनबाग मैदान का एक हिस्सा राहुल के लिए
राहुल गांधी आज रात्रि विश्राम चिमनबाग मैदान में करेंगे। इस मैदान का एक हिस्सा पूरी तरह से राहुल गांधी के लिए रहेगा। इसे ग्रीन नेट और लोहे की चादर से पूरी तरह से पैक किया गया है। पुलिस ने राहुल गांधी की सुरक्षा को देखते हुए यहां पर थ्री लेयर व्यवस्था की है। यहां पर राहुल गांधी और उनकी टीम की बिना अनुमति के लिए किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अलीराजपुर के आदिवासियों ने किया नृत्य
राऊ जाते वक्त रास्ते में अलीराजपुर से आई आदिवासियों की नृत्य टोली भी यात्रा में शामिल हुई। टोली में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष आदिवासी गीतों पर नृत्य करते हुए यात्रा में चल रहे थे। वहीं रास्ते में दिव्यांग भी इस यात्रा में शामिल हुए।  यात्रा सुबह करीब सवा सात बजे जब पिगडंबर ग्राम पहुंची। यहां राहुल ने दिव्यांग मनोहर को देखकर उन्हें अपने पास बुलाया। वे करीब 5 मिनट तक मनोहर की व्हीलचेयर खींचते हुए उनके साथ चले। इस दौरान उन्होंने मनोहर से चर्चा भी की।

स्कूली बच्चों ने भी किया स्वागत
राहुल गांधी और भारत जोड़ो यात्रा का स्वागत करने के लिए स्कूल के बच्चे भी आज सुबह सड़कों पर उतरे। दशहरा मैदान के बाहर बच्चे सुबह से ही खड़े हो गए थे। उन्होंने अपने स्कूल का बैंड पर शानदार धुन बजाकर राहुल की यात्रा का स्वागत किया। सुबह करीब 8 बजे राहुल और अन्य यात्रियों ने राऊ में मामाजी के ढाबे पर रुककर टी ब्रेक लिया। यहां पर राहुल गांधी ने कई लोगों से चर्चा की।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!