भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वैचारिक प्रमुखों का संविधान के निर्माण से कोई लेना-देना नहीं है – कांग्रेस

नई दिल्ली ।  कांग्रेस ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वैचारिक प्रमुखों का संविधान के निर्माण से कोई लेना-देना नहीं है। कांग्रेस ने कहा कि  मोदी ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला इसलिए किया क्योंकि वह संविधान के प्रति सम्मान दिखाने को आतुर थे। प्रधानमंत्री मोदी के उच्चतम न्यायालय में संविधान दिवस समारोह को संबोधित करने के कुछ घंटों के बाद विपक्षी दल ने उन पर निशाना साधा।
कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने एक ट्वीट में कहा संविधान के मसौदे को संविधान सभा ने 26 नवम्बर 1949 को अपनाया था। संविधान सभा ने फैसला किया था कि यह 26 जनवरी 1950 से लागू होगा जिसे तब से गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है।
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि भाजपा के वैचारिक प्रमुखों का संविधान के निर्माण से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा वास्तव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) भारत के संविधान के विरुद्ध था। हालांकि संविधान के प्रति सम्मान दिखाने की चाहत में प्रधानमंत्री ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया भले ही वह इसे (संविधान की भावनाओं को) हर दिन विकृत करते हैं।
रमेश ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर ने 25 नवंबर 1949 को संविधान के अंतिम मसौदे को तैयार करते हुए बीसवीं सदी के महानतम भाषणों में से एक दिया था। कांग्रेस नेता ने भाषण के कुछ हिस्सों के स्क्रीन शॉट्स साझा करते हुए कहा यह बार-बार पढ़ने लायक भाषण है। मैं प्रधानमंत्री और उनके ढोल बजाने वालों को उस भाषण के सिर्फ दो पैरा याद दिलाना चाहता हूं।
आंबेडकर ने कहा था मसौदा समिति का कार्य बहुत कठिन हुआ होता यदि यह संविधान सभा केवल एक मसखरों की भीड़ होती यह सीमेंट के बिना एक ऐसे फुटपाथ जैसा होता जिसमें एक काला पत्थर यहां तो एक सफेद पत्थर वहां हो। जिस सभा का प्रत्येक सदस्य या प्रत्येक समूह अपने आप में एक कानून था।
उन्होंने कहा था संविधान सभा के अंदर कांग्रेस पार्टी के अस्तित्व से अराजकता की संभावना शून्य हो गई थी जो इसकी कार्यवाही में व्यवस्था और अनुशासन की भावना ला सकी। कांग्रेस पार्टी के अनुशासन के कारण ही मसौदा समिति प्रत्येक अनुच्छेद और प्रत्येक संशोधन के संदर्भ में निश्चित ज्ञान के साथ संविधान सभा में संविधान का मार्गदर्शन करने में सक्षम थी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!