काशी की जनता करे पुकार, प्रियंका गांधी हो सांसद हमार,वाराणसी में लगे पोस्टर

वाराणसी। प्रियंका गांधी के कांग्रेस महासचिव बनने और पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभार मिलने के बाद से यूपी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कांग्रेसियों ने प्रियंका गांधी को लोकसभा चुनाव लड़ाने की मांग की है। इसके लिए बाकायदा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर तक जारी कर दिए है।

वाराणसी में लगाये पोस्टर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से जारी किए गए इस पोस्टर में लिखा हुआ है कि काशी की जनता करे पुकार प्रियंका गांधी हो सांसद हमार। We Want Priyanka यानी जिस तरह से इस पोस्टर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भोजपुरी का इस्तेमाल किया है। उसके जरिए यह संदेश देने की भी कोशिश की जा रही है कि पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान प्रियंका गांधी को सौपे जाने के बाद भोजपुरी बेल्ट कहे जाने वाले पूर्वांचल में कांग्रेस नए जोश के साथ चुनावी तैयारियों में जुट गई है।

सत्ता में फिर वापसी करेंगी कांग्रेस

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी ही कांग्रेस को मजबूत कर फिर से सत्ता में वापस लेकर आएंगी। इसलिए जरूरी है कि उनको वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ चुनावी मैदान में उतारा जाए। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के वाराणसी से चुनाव लड़ने पर पीएम मोदी का सारा हिसाब किताब जनता कर देगी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी को वाराणसी से चुनाव लड़ाने का कांग्रेसी बहुत दिन से सपना संजोए हुए थे।

कार्यकर्ताओं में आया नया जोश

इतना ही नहीं प्रियंका गांधी के चुनावी मैदान में उतरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता एक के बाद एक नए नारे भी बना रहे हैं। प्रियंका को बनारस से चुनाव लड़ाने की मांग को आलाकमान कहां तक सुनती है यह तो बाद की बात है लेकिन यह जरूर है प्रियंका गांधी के राजनीति के अखाड़े में उतरने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक नया जोश आ गया है।


सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!