धोखाधड़ी के आरोप,ICICI-VIDEOCON लोन मामले में चंदा कोचर पर FIR

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को 3,250 करोड़ रुपये के आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन लोन मामले में अनियमितताओं के आरोप में चंदा कोचर, उनके पति दीपक कोचर और वीडियोकॉन ग्रुप के एमडी पर एफआईआर दर्ज की है. सीबीआई ने आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर से जुड़े मामले में मुंबई और औरंगाबाद में वीडियोकॉन के मुख्यालयों पर छापेमारी भी की है. सीबीआई के सूत्रों ने छापेमारी की पुष्टि की है.

वीडियोकॉन हेडक्वार्टर में गुरुवार को शुरू हुई छापेमारी

सीबीआई सूत्रों को मुताबिक वीडयोकॉन के मुख्यालयों में गुरुवार सुबह तलाशी शुरू हुई थी. साथ ही चंदा कोचर के पति दीपक कोचर के पति की कंपनी Nupower और एक और कंपनी Supreme power में भी छापेमारी की गई है.

वीडियोकॉन के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत पर आरोप है कि उन्होंने दीपक कोचर की कंपनी Nupower में करोड़ों रुपये निवेश किए थे. यह निवेश वीडियोकॉन ग्रुप को आईसीआईसीआई बैंक से 2012 में मिले 3250 करोड़ के लोन के बाद हुआ था. चंदा कोचर उस वक्त बैंक की सीईओ थीं.

सीबीआई ने इस मामले में वेणुगोपाल धूत, दीपक कोचर और दूसरे अनाम लोगों को खिलाफ पिछले साल मार्च में पीई (प्रारंभिक जांच) दाखिल किया था. क्रिमिनल जांच के लिए एफआईआर दर्ज होने से पहले पीई दाखिल की जाती है. एजेंसी ने अब पीई को एफआईआर में बदल दिया है.

पहले तो आईसीआईसीआई बैंक इस सौदे में चंदा कोचर की भूमिका स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था. लेकिन शेयर होल्डरों के दबाव और बोर्ड में ही चंदा कोचर पर उठे सवाल ने बैंक को जांच के लिए एक स्वतंत्र कमेटी बनाने के लिए मजबूर किया.

क्या है वीडियोकॉन मामला ?

दिसंबर 2008 में वीडियोकॉन समूह के मालिक वेणुगोपाल धूत ने आईसीआईसीआई की सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक कोचर और उनके दो रिश्तेदारों के साथ मिलकर एक कंपनी बनाई थी. इसके बाद कंपनी को 64 करोड़ का लोन दिया गया. लोन देने वाली कंपनी वेणुगोपाल धूत की थी. जिसे बाद में इस कंपनी का मालिकाना हक महज 9 लाख रुपये में उस ट्रस्ट को सौंप दिया गया, जिसकी कमान चंदा कोचर के पति दीपक कोचर के हाथों में थी.

दीपक कोचर को इस कंपनी का ट्रांसफर वेणुगोपाल द्वारा आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से वीडियोकॉन ग्रुप को 3,250 करोड़ रुपये का लोन मिलने के 6 महीने के बाद किया गया. इस लोन का करीब 86 फीसदी (2,810 करोड़ रुपये) राशि को जमा नहीं किया गया. 2017 में वीडियोकॉन के अकाउंट को बैंक ने एनपीए घोषित कर दिया.

सम्बंधित खबरे

40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!