मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार युद्ध स्तर पर जारी हैं सड़कों की मरम्मत के कार्य

रायपुर  : मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के निर्देशानुसार प्रदेश में सड़कों के गड्ढों की  भराई एवं सड़कों के मरम्मत का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।  सड़कों के मरम्मत एवं नवीनीकरण से पूरे प्रदेश में अब आवागमन  काफी आसान हो गया है। इसी कड़ी में बिलासपुर जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत निर्मित एवं 05 वर्ष से अधिक पुराने सड़कों के मरम्मत कार्य हेतु 327 कि.मी. लंबाई की कुल 96 सड़कों के लिये 55.39 करोड़ रुपए की राशि की स्वीकृति दी गई थी।

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार प्राप्त स्वीकृति पश्चात विभाग द्वारा बिलासपुर जिले के सभी विकासखण्डों में सड़कों के मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर प्रारम्भ कर दिया गया है। अभी तक 21 सड़कों का नवीनीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष सभी ग्रामीण सड़कों के मरम्मत का कार्य जारी है।

बिलासपुर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता द्वारा बताया गया है कि शेष सभी सड़कों के मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य मार्च 2023 तक पूर्ण कर लिया जायेगा । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा निर्मित सड़कों के मरम्मत एवं नवीनीकरण होने से क्षेत्रवासी काफी खुश हैं और इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के परियोजना मण्डल बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता संजय शर्मा ने बताया है कि बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा एवं गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में 1258 कि.मी. लंबाई की कुल 352 सड़कों के मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य के लिए लगभग 160 करोड़ रु. की राशि की स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसके तहत् सभी जिलों में मरम्मत एवं नवीनीकरण का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। अधीक्षण अभियंता द्वारा बताया गया कि सभी ठेकेदारों को मरम्मत कार्य पूरी गुणवत्ता से करने के निर्देश दिये गये है तथा ये कार्य मार्च 2023 के पूर्व अनिवार्यतः पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!