सीआरपीएफ ने सिविक एक्शन का किया आयोजन 300 से अधिक ग्रामवासी हुए शामिल

सुकमा:जिले के नक्सलवाद से ग्रस्त ग्राम दरभागुडा में केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल जो अपने नक्सल उन्मुलन के कर्तव्य के साथ-साथ ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाने आम जन के साथ सहयोग एवं समन्वय स्थापित करने तथा जन सामान्य का प्रशासन एवं गृह मंत्रालय पर विश्वास दृढ़ करने के प्रयोजन से भारत सरकार महानिदेशालय केरिपु बल तथा महानिरीक्षक केरिपु बल के दिशा निर्देशन तथा महानिदेशक परिचालनिक क्षेत्र कोन्टा के मार्गदर्शन व असित कुमार चौधरी (कमाण्डेट 228 वाहिनी) की अध्यक्षता में आज जी/228 बटालियन सीआरपीएफ दरभागुडा गांव मे सिविक एक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दरमागुडा, मेटागुडा, मुलाकिसोली, गटटमगुडा गांव के 300 से अधिक ग्रामवासियों ने सहभाग किया। यह पहल देश के आजादी के अमृत महोत्सव के उद्धेश्य व देश की सुरक्षा की पृष्ठ भूिम में आयोजित किया गया।

इस दौरान ग्रामवासियों को, एल्मुनियम हंडी, बाल्टी, कड़ाही, फ्राईपेन चम्मच, बेलचा, कुदाल और मच्छरदानी तथा बच्चों के खेल के लिए बॉलीबॉल और नेट, क्रिकेट बैट, बॉल, टेनिस एवं स्कूल बैग, नोटबुक, पेंसिल इत्यादी के वितरण के साथ ही जी/228  वाहिनी के द्वारा मेडिकल कैम्प व भंडारे का भी आयोजन किया गया। जी/228 के डॉक्टर संदीप वर्मा के द्वारा चिकित्सीय सहायता प्रदान की गई। इस दौरान कमाण्डेट असित कुमार चौधरी ने गांव वालो को भारत सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के फायदों के विषय में अवगत कराया गया तथा भविष्य में इसी प्रकार की जरूरतो के साथ-साथ समन्वय व सहयोग का आश्वासन दिया।

  • सम्बंधित खबरे

    कुख्यात नक्सली देवा के भाई समेत चार खूंखारों ने किया सरेंडर, 20 लाख के हैं इनामी

    छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों के पीएलजीए (PLGA) बटालियन को बड़ा झटका लगा है. दरअसल, मुठभेड़ों में लगातार नक्सली कमांडरों की मौत से घबराकर पीएलजीए बटालियन के चीफ बारसे देवा…

    बस्तर दशहरा के मुख्य आकर्षण फूल रथ परिक्रमा की शुरुआत, माई जी के छत्र को रथारूढ़ कर कराया गया भ्रमण

    जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा उत्सव का शुभारंभ काछनगादी रस्म के साथ हो चुका है. नवरात्रि के पहले दिन जोगी बिठाई की रस्म भी पूरी कर ली गई है. जिसके बाद…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!