विश्राम के बाद फ‍िर आरंभ हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा, इंदौर पहुंची प्रियंका

बुरहानपुर/इंदौर ।   कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज से मध्य प्रदेश में बुरहानपुर जिले के बोदरली गांव से शुरू हो होकर दरियापुर होते हुए सेंट जेवियर स्कूल जैनाबाद फाटक पहुंची। स्कूल में विश्राम करने के बाद यात्रा फ‍िर आगे बढ़ी।इसमें भारत यात्री कन्हैया कुमार चल रहे हैं आगे-आगे।शहर में प्रवेश से पूर्व जगह-जगह यात्रा का स्‍वागत हो रहा है।यात्रा के आगे तिरंगा ध्वज लेकर चल रहे हैं मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष ओमकार सिंह मरकाम। इस यात्रा में शामिल होने के लिए प्र‍ियंका गांधी वाड्रा भी इंदौर पहुंच गई हैं। साथ में पति रॉबर्ट वाड्रा व बेटा रेहान वाड्रा भी है। राहुल की यात्रा का आगाज विश्राम के बाद बुरहानपुर से हुआ । राहुल गांधी की भारत यात्रा बुरहानपुर शहर पहुंच चुकी है यहां सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए खड़े हैं।

बुरहानुपर में सेंट जेवियर स्कूल से पहले पुलिस ने रोके काफिले के वाहन।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यात्रा को सकारात्मक रिस्पांस मिल रहा है। समाज का हर वर्ग इससे जुड़ रहा है। देश में जो विषय हैं उनको लेकर यात्रा के दौरान संवाद हो रहा है। लोगों के मन की बात को जानने का अवसर मिल रहा है, यही इस यात्रा का मकसद भी है। कांग्रेस नेता पीसी शर्मा भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश प्रभारी हैं, उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार बनेगी। प्रदेश की जनता भाजपा से त्रस्त है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। बुरहानुपर के दरियापुर गांव में राहुल गांधी के स्वागत में आदिवासी नृत्य करते ग्रामीण।

एक किमी से ज्यादा लंबी यात्रा, बड़ी संख्या में पहुंच रहे लोग

बोदरली से प्रारंभ हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे हैं। कार्यकर्ताओं में उत्साह है और वे उनके साथ चलने के लिए बार-बार आगे आ रहे हैं लेकिन सुरक्षा कारणों से सीमित लोग ही उनके पास पहुंच रहे हैं। 1 किलोमीटर से अधिक लंबी यात्रा है। रास्ते में जगह-जगह कार्यकर्ता खड़े हुए हैं जो कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश में आपका स्वागत है। यात्रा में यह नारा लगाया जा रहा है कि नफरत छोड़ो जोड़ो जोड़ो।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!