ये कैसा शुद्धिकरण अभियान जवाब दो? : गोविन्द मालू

काँग्रेस की मीडिया प्रभारी ने सरकार के शुद्धि करण अभियान की जोर शोर से मुनादी करते हुए ,हनी ट्रेप को इस निर्लज्ज सरकार को गिराने के लिए भाजपा की साजिश निरूपित किया।
मोहतरमा हम पूछना चाहते हैं,कि आपके ईशारे (?)पर चलने वाली सरकार जाँच की दिशा:-

1. किनके नाम की दशा खराब होने की संभावना में  बदल रही है

2.”हनी “ट्रेप आपकी सरकार के” मनी” गेम के चलते ही क्यों सामने आया?

3.यदि जाँच सही दिशा में करना है तो ATS को क्यों जाँच दी गई?भोपाल पुलिस को क्यों दूर रखा जा रहा है?

4.आपकी सरकार बनने के बाद हनी ट्रेप के आरोपियों के कहने से किन अधिकारियों की पोस्टिंग की गई?कितने ठेके दिए गए?किन NGO को किस- किस की सिफारिश पर किन- किन विभागों से लाभ पहुँचाया गया? यही नहीं हनी ट्रेप में जेल पहुंच चुकी एक आरोपित के NGO को किसने और कितनी धनराशि किन किन विभागों से और कब-कब दिलवाई गई?

 ताकि “हनी” में “मनी” के लिए ट्रेप किये गए लोगों तक पहुंचा जा सके और आपके कथित छद्म शुद्धिकरण अभियान की जय जयकार हो सके!

5.आपके साथ इस काण्ड की एक  आरोपी  के चित्र को सोशल मीडिया पर जारी होने से क्या है ,इन सम्बन्धों और इनकी असलियत? यह नहीं बताया जाना चाहिए?और बरखा भटनागर को काँग्रेस ने अभी तक बाहर क्यों नहीं किया?क्या यह भी सरकार को अस्थिर करने के आपके आरोप की अपराधी है?

6.बार बार कई नाम उछाल कर सरकार असलियत पर परदा डालना चाहती है, क्या ये कथित सैकड़ो विडियो, फोन कॉल्स की असलियत उजागर करने में आपके निर्देश के तहत काम करने वाली पुलिस क्यों झिझक रही है ?
यदि किसी के भी कोई नाम है तो उन्हें प्रमाणित कर उज़ागर क्यों नहीं किया जा रहा है? इन्हें कौन और क्यों रोक रहा है?
बार बार भाजपा की साजिश(?) का नाम लेकर सरकार किसे बचाना चाहती है?

7.मोहतरमा समाचार पत्रों में प्रकाशित काँग्रेस के एक दिग्गज नेता के छोटे भाई कौन है?भाजपा पर आरोप लगाने से पहले इसका भी खुलासा ! किया जाना,कथित  शुद्धिकरण के आपके अभियान को चार चाँद लगाएगा?

भाजपा ने तो आपकी सरकार को इस सम्बन्ध में किसी भी तरह की जाँच या प्रमाण सार्वजनिक करने से रोकने के लिए न तो कोई मांग पत्र दिया ना ही आन्दोलन  किया।

मैं तो  CBI जांच की मांग मुख्यमंत्री आदरणीय कमलनाथजी से  और केंद्रीय गृह मंत्री,गृह राज्य मंत्री से पत्र लिख कर चुका हूं,और उस पर अभी भी कायम हूँ!मेरा पुलिस की भूमिका पर भी सवाल नहीं है, आपकी सरकार की मंशा पर सवाल है?

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!