प्रदेश में हड़कंप मचाने वाली हनीट्रैप में शामिल महिलाओं की मदद से निभाई जाती थी दोस्ती और दुश्मनी

इंदौर और भोपाल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद प्रदेश में हड़कंप मचाने वाली हनीट्रैप में शामिल महिलाओं का उपयोग दोस्ती और दुश्मनी निभाने में भी किया जाता था। राजनेता, सीनियर नौकरशाह और बड़े व्यापारी इन महिलाओं को अपने दुश्मनों के पास भेजते थे। यह बात खुद पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ के बाद सामने आई है। एटीएस ने इंदौर और भोपाल पुलिस के सामने हनीट्रैप की आरोपित श्वेता जैन, श्वेता विजय जैन और बरखा सोनी से लंबी पूछताछ की तो सामने आया कि शिकार के फंसने के बाद आरोपित महिलाएं उनसे मोटी रकम ऐंठकर उनके सामने ही उनका आपत्तिजनक वीडियो डिलीट करने का नाटक भी करती थीं। जबकि, असल में महिलाएं वीडियो क्लिप संबंधित अफसरों को दे देती थीं। जो उन्हें अपने दुश्मनों के पास भेजते थे।

साथ ही महिलाएं भी अपने पास वीडियो क्लिप सुरक्षित रखती थीं। उसके बाद दोबारा उस वीडियो क्लिप का उपयोग कोई काम निकालने के लिए करती थीं। संबंधित अफसर अपने दोस्तों को भी इनसे मिलवाते थे। एटीएस की पूछताछ में कई नेता, बिल्डर और वरिष्ठ नौकरशाहों के बारे में खुलासा हुआ कि ये लोग दोस्ती और दुश्मनी के लिए इनका उपयोग करते थे।

200 नंबरों की चल रही जांच

इंदौर पुलिस हनीट्रैप में शामिल महिलाओं से बरामद हुए मोबाइलों के कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस करीब 200 मोबाइल नंबरों की पहचान कर उनकी जांच कर रही है। इन नंबरों की जानकारी निकाली जा रही है। वहीं जांच के दौरान हनीट्रैप में शामिल एक महिला एक आईएएस अफसर के साथ भोपाल में लालघाटी स्थित होटल में पकड़ गई थी। उस समय एक राष्ट्रीय स्तर के नेता भोपाल आए थे। पुलिस सभी होटलो की चेकिंग कर रही थी। तभी यह मामला सामने आया था।

सियासी बयानबाजी तेज: कांग्रेस नेताओं ने सीबीआई जांच की उठाई मांग

कलेक्टरों की पोस्टिंग तक करवाता था गिरोह

पुलिस ने ऐसे गिरोह को पकड़ा है, जो व्यवस्था को भ्रष्ट बनाने में जुटा था। उस गिरोह के कहने पर कलेक्टरों की पोस्टिंग तक होती थी। यह छोटा मामला नहीं है। कई राजनेताओं और ब्यूरोक्रेट के नाम जुड़े हैं। ऐसा लग रहा है कि पुलिस को इस मामले की निष्पक्षता से जांच कराने में कठिनाई आ रही है। उस पर राजनीतिक दबाव है। सरकार को हनीट्रैप की जांच सीबीआई से करानी चाहिए। (इंदौर में पूर्व परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा )

कई के सपने चकनाचूर

हनी ट्रैप मामले में कुछ दिनों से सरकार गिराने की बात हो रही है, जो बिलकुल गलत है। कई लोगों के सपने चकनाचूर हो चुके हैं। हनीट्रैप मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई होगी। (इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने कहा )

प्रदेश सरकार को अस्थिर करने की कोशिश

महिलाओं के माध्यम से कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने मंत्रियों, विधायकों व बड़े अधिकारियों के पीछे महिलाओं को छोड़ा है। (उज्जैन में जिले के प्रभारी मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने कहा

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!