कोर्ट में आफताब ने कबूला, गुस्से में की थी श्रद्धा की हत्या

नईदिल्ली:श्रद्धा मर्डर केस में दिल्ली पुलिस की जांच जारी है। इस बीच, मंगलवार को दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आफताब पूनावाला की रिमांड 4 दिन और बढ़ा दी है। अब पुलिस को जांच के लिए और समय मिल गया है। इसी सुनवाई के दौरान आफताब ने हत्या करना कबूल लिया है। आफताब के मुताबिक, यह (घटना) आवेश में हुई। वह जांच में सहयोग कर रहा है। सुरक्षा कारणों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। पुलिस ने और रिमांड की मांग की थी। वहीं इसी सुनवाई के दौरान आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट पर भी बात हुई। कोर्ट से पहले ही पॉलीग्राफ टेस्ट की अनुमति मिल चुकी है। नियमानुसार पॉलीग्राफ टेस्ट या नार्को टेस्ट के लिए आरोपी की अनुमति भी जरूरी होती है। नार्को टेस्ट के लिए आफताब पहले ही अपनी रजामंदी दे चुका है।

वहीं आज ही दिल्ली हाई कोर्ट उस याचिका पर सुनवाई करेगा जिसमें मामले की जांच सीबीआई (CBI) से कराने की मांग की गई है। सीबीआई जांच की मांग वाली याचिका सोमवार को दायर की गई थी।

पुलिस को महरौली से जबड़ा मिला

इससे पहले पुलिस ने सोमवार को महरौली के जंगलों से एक जबड़ा और कुछ हड्डियां बरामद कीं. दिल्ली पुलिस इसे लेकर एक डेंटिस्ट के पास पहुंची है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह जबड़ा श्रद्धा का ही है, या नहीं. डेंटिस्ट इस जबड़े की जांच में जुट गए हैं.

नार्को टेस्ट से पहले होगा पॉलीग्राफ टेस्ट

आफताब का सोमवार को नार्को टेस्ट नहीं हो पाया. दरअसल, नार्को टेस्ट से पहले आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट होना है. इससे पहले कोर्ट ने गुरुवार को दिल्ली पुलिस को 5 दिन में आफताब का नार्को टेस्ट कराने का आदेश दिया था. दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कोर्ट से आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने की इजाजत मांगी. बताया जा रहा है कि आफताब ने भी अपनी सहमति दे दी है.

आफताब ने कहां फेंके थे हथियार, पूछताछ में किया खुलासा ?

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, आफताब ने पूछताछ में वह जगह बता दी है, जहां उसने श्रद्धा की हत्या में इस्तेमाल हथियार फेंके थे. पूछताछ में आफताब ने बताया कि उसने श्रद्धा मर्डर में इस्तमाल आरी और ब्लेड को गुरुग्राम की DLF फेज 3 की झाड़ियो में फेंका है. वहीं, चापड़ उसने महरौली के 100 फीट रोड स्थित कूड़ेदान में फेंक दिया था.

दिल्ली पुलिस की टीम 2 बार गुरुग्राम में उन झाड़ियो की जांच कर चुकी है. 18 नवंबर को यहां जांच के बाद दिल्ली पुलिस की टीम गुरुग्राम की झाड़ियो से कुछ सबूत लेकर निकली थी, जिसे CFSL जांच के लिए भेजा गया है. इसके बाद 19 नवंबर की जांच में दिल्ली पुलिस मेटल डिटेक्टर के साथ गुरुग्राम गई थी, लेकिन उस दिन दिल्ली पुलिस खाली हाथ ही वापस लौटी.

मैदानगढ़ी का तालाब खाली कराना बंद किया

अभी तक पुलिस को हत्या में इस्तेमाल हथियार, श्रद्धा के शव के बाकी टुकड़े जैसे अहम सबूत नहीं मिले हैं. दिल्ली के कई इलाकों में सर्च जारी है. मैदानगढ़ी का तालाब भी खाली कराया जा रहा है. हालांकि, पुलिस को सोमवार को तालाब खाली कराना बंद करना पड़ा. दरअसल, इसमें सीवर का पानी गिर रहा है. पुलिस ने रविवार को 1 लाख लीटर पानी खाली कराया था. लेकिन सीवर से पानी आने के चलते तालाब फिर से उतना ही भर गया. ऐसे में पुलिस गोताखोरों की मदद लेने पर विचार कर रही है. हालांकि, यह भी उतना आसान नहीं है, क्योंकि तालाब में काफी मलबा भी है.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!