तिहाड़ में बंद मिनिस्टर सत्येंद्र जैन बाहर से खाना मंगवा कर खा रहे, हुए हेल्दी ,बढ़ा 8KG वजन

नईदिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग केस में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली सरकार के हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन मसाज के बाद आहार को लेकर विवाद में फंस गए हैं। उनका एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे जेल में अच्छा भोजन करते दिख रहे हैं। हालांकि भाजपा ने यह आरोप लगाया है कि वे जेल में फल-ड्राय फूट का आनंद उठाते दिखे हैं। तिहाड़ सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि जेल में भरपूर ‘मेवा-सेवा’ के असर से सत्येंद्र जैन का वजन 8 किलो बढ़ गया है। दिलचस्प बात यह है कि जैन के वकील ने कोर्ट में कहा था कि उनके मुवक्किल का वजन 28 किलो तक घट गया है।

मंत्री सत्येंद्र जैन का एक और सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो से साफ है कि सत्येंद्र जैन बाहर से खाना बुलाकर खा रहे हैं। जबकि हाल ही में सत्येंद्र जैन की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की गई थी कि उन्हें बाहर से ड्राई फ्रूट और फल बुलवाने की अनुमति दी जाए, क्योंकि उनका वजन घट रहा है।

भाजपा ने पोस्ट किए वीडियो
भाजपा के प्रवक्ता शहजाद जय हिंद ने जेल में सत्येंद्र जैन के खाने का वीडियो पोस्ट करते हुए अंग्रेजी में कमेंट किया है। इसमे कहा गया कि मीडिया से एक और वीडियो! बलात्कारी से मालिश करने और उसे फिजियो थेरेपिस्ट कहने के बाद, सत्येंद्र जैन को शानदार भोजन का आनंद लेते देखा जा सकता है! अटेंडेंट्स उन्हें ऐसे भोजन परोसते हैं, जैसे कि वे छुट्टी पर किसी रिसॉर्ट में हों! केजरीवाल जी ने सुनिश्चित किया कि हवालाबाज को वीवीआईपी मजा मिले न कि सजा!

 

वहीं, भाजपा IT सेल के नेशनल इंचार्ज अमित मालवीय ने वीडियो पोस्ट करके लिखा कि अरविंद केजरीवाल का एक और झूठ पकड़ा गया। लेटेस्ट CCTV फुटेज में AAP के जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन को उनकी पसंद का भोजन, फल और सूखे मेवे सहित कई तरह का भोजन मिलता दिख रहा है। वास्तव में जेल में रहते हुए जैन का वजन 8 किलो बढ़ गया था। उनके वकील के दावों के विपरीत कि उनका वजन 28 किलो कम हो गया था!

इससे पहले मसाज कराता वीडिया हुआ था वायरल
सत्येंद्र जैन का जेल में मालिश कराते वीडियो में एक चौंकाने वाला आरोप सामने आ चुका है। भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया है कि जैन जिस कैदी से मसाज करा रहे थे, वो नाबालिग से रेप का आरोपी है। सूत्रों के अनुसार, उसका नाम रिंकू है। इस पर POCSO की धारा 6 और IPC की धारा 376, 506 और 509 के तहत आरोप हैं। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए थे। इनमें सत्येंद्र जैन को तिहाड़ जेल में मसाज कराते दिखाया गया था। पहले से ही ये आरोप लगते रहे हैं कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को VIP ट्रीटमेंट मिल रहा है। ED ने भी आरोप लगाया था कि तिहाड़ जेल में सत्येंद्र जैन को VVIP ट्रीटमेंट मिल रहा है। वायरल वीडियो 13 से 21 सितंबर के बीच के बताए गए हैं। सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल की सेल-3 ब्लॉक-A में बंद हैं।

 

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!