हैकर्स ने सुरक्षा में सेंध लगा एयर एशिया के 50 लाख पैसेंजर्स का निजी डाटा चुराया

नई दिल्ली: एक रैनसमवेयर ऑपरेटर गिरोह ‘डाइक्सिन टीम’ ने मलेशियाई एयरलाइन एयर एशिया के 50 लाख यात्रियों से संबंधित डाटा चुराकर उसका सैंपल सार्वजनिक कर दिया है. एयरलाइन 11 और 12 नवंबर को एक रैंसमवेयर हमले का शिकार हुई थी. Daixin का दावा है कि उसने 50 लाख यूनिक पैसेंजर और एयरलाइन स्टाफ का डाटा चुराया है. ग्रुप ने इस संबंध में एक कथित तौर पर एक औपचारिक बयान भी जारी किया है. चुराए गए डाटा में बुकिंग आईडी और कंपनी के कर्मचारियों का व्यक्तिगत डाटा शामिल है.

अमेरिकी साइबर सुरक्षा खुफिया एजेंसियों की एक हालिया साइबर सुरक्षा एडवाइजरी में हेल्थकेयर सेक्टर पर हमले की शंका जताई थी. इस एडवाइजरी में डाइक्सिन टीम का जिक्र था. गौरतलब है कि इस वाकये पर अभी तक एयर एशिया की ओर से कोई बयान नहीं आया है.

डाइक्सिन टीम का मैसेज
टीम द्वारा जारी कथित रिलीज के अनुसार, जो जानकारी चुराई गई है उसमें नाम, जन्मतिथि, मेडिकल रिकॉर्ड, मरीज का अकाउंट नंबर, सोशल सिक्योरिटी नबंर, मेडिकल व ट्रीटमेंट संबंधी जानकारी शामिल है. उन्होंने कहा है कि इन निजी जानकारियों के आधार पर कई तरह के अपराधों को अंजाम दिया जा सकता है. मसलन, नए वित्तीय खाते खोलना, बैंक से लोन लेना, मेडिकल सेवा लेना व हेल्थ इंफोर्मेशन का इस्तेमाल कर लोगों को ठगना, सरकारी लाभ उठाने के लिए जानकारी का इस्तेमाल करना, फर्जी टैक्स रिटर्न भरना और अरेस्ट के समय पुलिस को फर्जी जानकारी मुहैया कराना आदि. टीम ने कहा है कि एयर एशिया ने साइबर अटैक की बात स्वीकारी थी लेकिन फिरौती की रकम पर सहमति नहीं बन पाई थी.

मलेशिया में बढे़ साइबर हमले
न्यू स्ट्रेट्स टाइम्स के मुताबिक, मलेशिया में हालिया कुछ सालों में साइबर अटैक की घटनाएं काफी बढ़ी हैं. खबर के अनुसार, कुछ समय पहले नेशनल रजिस्ट्री से करीब 2.25 करोड़ लोगों का निजी डाटा चोरी हो गया था. इसके अलावा एक पेमेंट गेटवे का डाटा में भी सेंध लगी थी.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!