राहुल गांधी की यात्रा पर शिवराज बोले- मध्‍य प्रदेश में सबका स्वागत है, सिंघार मामले पर कही ये बात

भोपाल ।  मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश में सबका स्वागत है। उन्‍होंने कहा कि यात्रा को सुरक्षा पूरी तरह से दी जाएगी। सुरक्षा हमारी जवाबदारी है। इस मामले में सारे निर्देश दिए जा चुके हैं और सारी व्यवस्थाएं की जा रही है। यात्रा के पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के डांस करने वाले वीडियो पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रा उनकी है, उन्हें डांस करना है या भाषण देना है, यह उनका काम है। इससे सरकार को लेना-देना नहीं है। यात्रा आएगी तो सुरक्षा हम देंगे। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को मीडियोे के सवालों का जवाब देते हुए कही।

सिंघार मामले में कानून अपना काम करेगा

कांग्रेस के पूर्व मंत्री उमंग सिंगार पर लगे रेप के प्रकरण पर उन्होंने कहा कि मैं किसी व्यक्ति विशेष की बात नहीं करता। कानून अपना काम करता है ना हम किसी को बचाएंगे और ना हम किसी को फसाएंगे। अगर शिकायत हुई है तो जांच कर आवश्यक कार्यवाई करना पुलिस की ड्यूटी है। उन्होंने कहा कि किसी ने कहा कि यह सब भाजपा कर रही है। यह मुझे आश्चर्य लगा। अगर कोई पीड़िता अपनी बात कह रही है, तो उसे सुनकर जांच करना पुलिस की ड्यूटी है। अगर आवश्यक हो तो कार्यवाई करना भी पुलिस का काम है। हम नेता हैं तो हमारे खिलाफ कुछ नहीं हो सकता, कोई कुछ नहीं कर सकता है, यह सोचना गलत है। इसलिए हमने पहले ही कहा है कि सरकार इसमें इंटरफेयर नहीं करती। कानून अपना काम करता है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!