गुजरात पहुंचे वीडी शर्मा, शाह के साथ साझा करेंगे मंच

भोपाल:प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा भी आज से गुजरात विधानसभा के चुनाव प्रचार में उतर गए हैं। वे तीन दिन तक यहां पर प्रचार करेंगे। उन्होंने अपना प्रचार अभियान साबरमती में मां चामुंडा देवी के मंदिर में दर्शन कर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने दावा किया है गुजरात में कोई और दल नहीं सिर्फ भाजपा ही ऐतिहासिक बहुमत से यहां पर अपनी सरकार फिर से बनाने जा रही है।

वीडी शर्मा आज अहमदाबाद जिले के साबरमती विधानसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार हर्षद भाई पटेल के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचे। यहां पर उन्होंने जनसंघ के सदस्यों के साथ ही यहां के डॉक्टर्स, पत्रकार, सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले एनजीओ, स्वयंसेवी संगठनों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की। वे आज दिन भर इन्हीं लोगों के बीच में रहेंगे और सबकी अलग-अलग बैठक लेंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री के साथ शाम को विशाल जनसभा
शाम को वीडी शर्मा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मंच साझा करेंगे। शाम को यहां पर अमित शाह की विशाल जनसभा है। इसमें वीडी शर्मा मौजूद रहेंगे। शर्मा यहां पर लगातार तीन दिन तक पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

सीएम सहित 8 मंत्री भी हैं सक्रिय
इधर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी गुजरात चुनाव के रण में पहले ही कूद गए थे। पिछले दिनों उन्होंने कच्छ क्षेत्र में कई सभाएं कर चुके हैं। वे भाजपा के 40स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। वहीं प्रदेश सरकार के आठ मंत्री भी यहां पर भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। गुजरात से मध्य प्रदेश के नेताओं के नजदीकी कनेक्शन के नाते ही उन्हें प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। जिन मंत्री गुजराज जा चुके हैं उनमें नरोत्तम मिश्रा, विश्वास सारंग, भूपेंद्र सिंह, मोहन यादव, राज्यवर्धन सिंह, जगदीश देवड़ा, इंदर सिंह परमार और अरविंद भदौरिया शामिल हैं।  ये सभी मंत्री अलग-अलग क्षेत्रों में जा चुके हैं। इनमें से कुछ मंत्रियों को फिर से यहां पर प्रचार के लिए भेजा जा सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!