मंत्री पटवारी द्वारा देवास जिले में क्षतिग्रस्त फसलों का निरीक्षण

देवास जिला प्रभारी और उच्च शिक्षा मंत्री श्री जीतू पटवारी ने देवास जिले में अति-वृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का अवलोकन किया। श्री पटवारी ने फसलों के सर्वे और राहत वितरण के बारे में अधिकारियों से चर्चा भी की।
मंत्री श्री पटवारी ने जिले में अति-वृष्टि से फसलों को हुई क्षति की सभी तहसीलों के एसडीएम और तहसीलदारों से वन-टू-वन जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि फसलों को हुई क्षति के सर्वे में किसानों की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी ग्राम, पटवारी हल्का, राजस्व निरीक्षक सर्किल, तहसील क्षेत्र से सर्वे में गड़बड़ी करने की शिकायत आती है, तो संबंधित क्षेत्र का अधिकारी जवाबदार होगा। उन्होंने सर्वे के दौरान यथा संभव स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित करने को कहा।
मंत्री श्री पटवारी ने कहा कि वर्षा अच्छी होने से आगामी रबी मौसम में खाद और उर्वरक की मांग को देखते हुए पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। खाद और उर्वरक की कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। विद्युत कंपनी के अधिकारियों को भी किसानों को विद्युत की सतत आपूर्ति के लिए अभी से तैयारियाँ करने के लिए कहा।
प्रभारी मंत्री श्री पटवारी ने जिले की क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत शीघ्र करवाने के लिये भी कहा।
खेतों में जाकर देखी क्षतिग्रस्त फसल
मंत्री श्री जीतू पटवारी ने अति-वृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों को खेतों में जाकर देखा। उन्होंने देवास तहसील के ग्राम छोटा मालसापुरा में फसल क्षति का निरीक्षण किया। इस अवसर पर विधायक श्री मनोज चौधरी मौजूद थे।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!