प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया में की इंदौर की स्वच्छता की प्रशंसा, कहा- आएं और देखें

इंदौर: स्वच्छता में छह बार से लगातार पहले पायदान पर रहने वाले इंदौर शहर की तारीफ एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। इंडोनेशिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने इंदौर शहर की स्वच्छता की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस बार प्रवासी भारतीय सम्मेलन इंदौर में होने जा रहा है। इंदौर लगातार छह बार से स्वच्छता में नंबर वन है। उन्होंने इंडोनेशिया में रहने वाले भारतीयों से कहा कि वे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में जरूर आएं और इंदौर की स्वच्छता भी देखेंं।
आपको बता दें कि जनवरी में शहर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन होने जा रहा है। जिसमे देश के बड़े औद्योगिक घराने शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस सम्मेलन में भाग लेंगे। सम्मेलन के दौरान इंदौर की सफाई की ब्रांडिंग होगी। प्रवासी सम्मेलन के अलावा इन्वेस्टर्स समिट भी रखी गई है। कोरोनाकाल के बाद प्रदेश में निवेश लाने के लिए इस आयोजन के माध्यम से एक बार फिर सरकार कोशिश में जुटी है। कांग्रेस के शासनकाल में भी यह समिट इंदौर मेें हुई थी।

इसलिए इंदौर स्वच्छता में नंबर वन है इंदौर

इंदौर में पांच अलग-अलग तरीकों से कचरे का कलेक्शन होता है जबकि देश के कई शहरों में अभी भी मिश्रित कचरा ही ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचता है। इंदौर में कचरा पेटी रखने की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।शत-प्रतिशत कचरा डोर टू डोर कलेक्शन से ही ट्रेंचिंग ग्राउंड तक जा रहा है। कचरे से खाद बनाने के मामले में भी इंदौर आगे है। अब कचरे से सीएनजी का उत्पादन भी हो रहा है।शहर की सिटी बसों का संचालन भी उसी सीएनजी से हो रहा है

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!