हाउडी मोदी इवेंट में शामिल होने के बाद इमरान से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन । अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में शामिल होने के एक दिन बाद सोमवार को पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात करेंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ट्रंप मंगलवार को न्यूयॉर्क में मोदी से दोबारा मुलाकात करेंगे। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के नेताओं के साथ ये दोनों बैठकें संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र से इतर न्यूयॉर्क में होंगी। 
ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में मोदी के साथ शामिल होने के बाद ट्रंप रविवार की रात न्यूयॉर्क पहुंच सकते हैं। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ओहियो जाएंगे, जहां ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरीसन उनसे मिलेंगे। अधिकारी ने कहा, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ‘हाउडी मोदी’ के लिए ह्यूस्टन जाएंगे। उसी दिन वह ओहियो जाएंगे जहां ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री मॉरीसन उनसे मिलेंगे और दोनों प्रैट उद्योग का दौरा करेंगे तथा ऑस्ट्रेलिया के साथ अमेरिकी आर्थिक संबंधों का जश्न मनाएंगे। उन्होंने कहा कि सोमवार 23 सितंबर को, ट्रंप का पहला कार्यक्रम धार्मिक स्वतंत्रता को संरक्षित रखने के लिए वैश्विक अपील करने संबंधी होगा।  
अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप पोलैंड के राष्ट्रपति आंद्रजेज सेबस्टियन डूडा, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डन, सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सेन लुंग, मिस्र के राष्ट्रपति अल सिसि और दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून से भी मुलाकात करेंगे। 
मंगलवार 24 सितंबर को ट्रंप संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। अधिकारी ने कहा, कि ये बैठकें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री (बोरिस) जॉनसन, प्रधानमंत्री मोदी और संयुक्त राष्ट्र महासचिव के साथ होंगी। साथ ही उन्होंने बताया राष्ट्रपति इराकी समकक्ष से भी मुलाकात करेंगे। मोदी और ट्रंप की मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!