पाकिस्तान कश्मीर मुद्दे पर भारत की आलोचना करने लायक नहीं

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया। शनिवार को पुणे अंतरराष्ट्रीय लिट्रेरी फेस्टिवल में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इतना काबिल नहीं है कि भारत की आलोचना कर सके, विशेषकर पीओके पर उसके रिकॉर्ड को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है। कुछ मुद्दों पर देश में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन राष्ट्रहित में हमारी विदेश नीति एक है। 

  • थरूर ने कहा कि विदेश नीति के मामले में पार्टियों (भाजपा-कांग्रेस) के मतभेद मायने नहीं रखते। मैं दूसरे देशों को संदेश देना चाहता हूं कि हमारे देश में दलों के बीच मतभेद हो सकते हैं लेकिन जब भारत के राष्ट्रहित की बात हो तो, यह न तो भाजपा की विदेश नीति होती है न कांग्रेस की। यह सिर्फ भारत की विदेश नीति होती है।
  • कांग्रेस नेता ने कहा कि मुझे जम्मू-कश्मीर के लोगों और वहां के निर्वाचित जन प्रतिनिधियों के साथ हुए व्यवहार को लेकर केंद्र सरकार की आलोचना करने का अधिकार है। उन्होंने कहा ‘मैं सरकार पर घरेलू मुद्दों को लेकर हमला जारी रखूंगा, लेकिन जब अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात होगी तो महसूस करता हूं कि पाक भारत की आलोचना करने के लिए कम योग्य है। उन्होंने पीओके के साथ क्या किया है।

सोशल मीडिया पर अब गालीबाज सक्रिय हैं: थरूर

कांग्रेस सांसद ने कहा कि मुझे कई अग्नि परीक्षाओं से गुजरना पड़ा है। पहले सोशल मीडिया पर वास्तविक लोगों से बातचीत करते थे, लेकिन अब वहां  95 प्रतिशत लोग गालीबाज हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर गाली देने वाला माफिया है जो मुझे हत्यारा कहने या कासानोवा का पुनर्जन्म घोषित करने के लिए सब कुछ कर सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिज्ञ से राजनेता के रूप में अपने बदलाव के बारे में थरूर ने कहा- पहले मेरे साथ ‘श्रेष्ठ व्यवहार’ किया जाता था, लेकिन अब ‘सुरक्षा घेरा’ हटा लिया गया है।

निर्वाचित प्रधानमंत्री को पूरा सम्मान मिलना चाहिए

थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकतांत्रित रूप से चुने गए प्रधानमंत्री के तौर पर पूरा सम्मान दिया जाना चाहिए। कांग्रेस सांसद ने कहा, ”हम उनकी राजनीति पसंद करे या नहीं, बावजूद इसके वह देश के निर्वाचित प्रधानमंत्री हैं और जब वह विदेश जाते हैं तो भारत का झंडा लेकर जाते हैं। मैं चाहता हूं कि मेरे देश के प्रधानमंत्री होने के नाते उन्हें पूरा सम्मान दिया जाए।”

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!