5 महीने पहले इंदौर कलेक्टर का तबादला हो जाने से सभी को आश्चर्य

इंदौर । कलेक्टर मनीष सिंह का तबादला हो जाने पर इंदौर के माफियाओं ने जश्न मनाया और कलेक्टर कार्यालय के दरवाजे पर आतिशबाजी की । करीब 5 महीने पहले ही कलेक्टर का तबादला हो जाने से सभी को आश्चर्य हो रहा है ।राज्य शासन के द्वारा कल शाम को एक आदेश जारी कर इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह को स्थानांतरित करते हुए एकेवीएन का एमडी और मेट्रो रेल कारपोरेशन का एमडी बना दिया गया ।

 

जिन दो विभागों में उन्हें भेजा गया है वह दोनों विभाग राज्य सरकार की प्राथमिकता वाले कामों के विभाग हैं । इन विभागों में अभी बहुत ज्यादा काम के अवसर है और चुनौती है । इस स्थिति को देखते हुए ही इन विभागों में मनीष सिंह की पदस्थापना की गई है ।इस तबादला आदेश के जारी होने के बाद इंदौर के माफियाओं ने कलेक्टर कार्यालय के दरवाजे पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया ।

इन माफियाओं ने सामने आने की हिम्मत तो नहीं दिखाई लेकिन पर्दे के पीछे से आतिशबाजी करके अपनी खुशी को जाहिर कर दिया । मनीष सिंह के द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान इंदौर के जमीन माफिया के साथ ही साथ राशन माफिया, मनुक्का माफिया, शराब माफिया, गृह निर्माण सहकारी संस्थाओं के माफिया के खिलाफ सीधी कार्रवाई की गई है ।इसके साथ ही सरकारी जमीनों पर कब्जा कर उन जमीनों को वाले वाले बेचने वालों के खिलाफ भी प्रशासन का रुख सख्त रहा है । इस स्थिति के चलते हुए इन माफियाओं ने कलेक्टर के तबादले पर जश्न मनाया । वैसे तो कलेक्टर के पद पर मनीष सिंह की पदस्थापना के 3 वर्ष होने की स्थिति में यह सभी को मालूम था कि उनका तबादला होना है । ऐसे में सभी को उम्मीद थी कि मार्च 2023 में कलेक्टर का तबादला होगा लेकिन 5 महीने पहले ही अचानक कलेक्टर का तबादला कर दिए जाने से इंदौर में आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है ।

वे सम्मान ले रहे थे और आ गया तबादला आदेश

कलेक्टर मनीष सिंह का तबादला आदेश उस समय जारी हुआ जिस समय वह भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में व्यक्त प्रदेश सरकार की ओर से दिए जा रहे प्रदेश गौरव सम्मान को ग्रहण कर रहे थे । इंदौर की स्वच्छता के लिए उनके द्वारा किए गए काम के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया । ध्यान रहे कि इसी काम के लिए कलेक्टर को पीएम एक्सीलेंस अवार्ड भी मिल चुका है ।

कलेक्टर को मालूम था

कलेक्टर को इस बात का आभास था कि उनका तबादला इस समय किया जा रहा है और इस बात का भी आभास था कि उन्हें सरकार की प्राथमिकता के काम करने के लिए चुनौतीपूर्ण जगह पर भेजा जा रहा है । यही कारण है कि पिछले कुछ दिनों से कलेक्टर के द्वारा ऐसे कामों को टालना शुरू कर दिया गया था, जिन्हें की करना आवश्यक नहीं है ।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!