प्रेमिका से मिलने बांग्लादेश से कन्नौज आ पहुंचा युवक, सोशल मीडिया से हुआ था संपर्क

कन्नौज। बांग्लादेश से एक युवक कन्नौज पहुंच गया। वह अपनी प्रेमिका से मिलने कन्नौज आया था। पुलिस ने बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक जाकिर का संपर्क सोशल मीडिया से  कन्नौज की रहने वाली एक युवती से हुआ था। जिसके बाद दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
कन्नौज सदर कोतवाली पुलिस को एक बांग्लादेशी युवक के सदर कोतवाली क्षेत्र के तलैया चौकी के कांशीराम कॉलोनी में रहने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने कांशीराम कॉलोनी के ब्लॉक नंबर 4 के रूम नंबर 40 में छापा मारा तो वहां रह रही जुबेदा और उसकी बेटी के साथ एक युवक को पाया। जिसके बाद पुलिस ने महिला और उसकी बेटी सहित बांग्लादेशी युवक को गिरफ्तार कर लिया और कोतवाली ले आई। पुलिस ने जब महिला और युवक से पूछताछ की तो पता चला कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है। उसने बताया कि वह कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली जुबेदा की बेटी से मिलने के लिए बांग्लादेश से कन्नौज आया था। मामले में कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली महिला जुबेदा ने बताया कि युवक बांग्लादेश का रहने वाला है और ओमान में सिलाई का काम करता है। सोशल मीडिया के जरिए युवक का उसकी बेटी से संपर्क हुआ। जिसके बाद दोनों में प्रेम प्रसंग चलने लगा।
पुलिस पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि वह बांग्लादेश के ढाका में सोरियतपुर का रहने वाला है‚ उसने अपना नाम जाकिर बताया है। वह ओमान में रहकर नकाब की सिलाई का काम करता है। युवक का वॉट्सऐप के जरिए कन्नौज की रहने वाली एक युवती से संपर्क हो गया। जिसके बाद दोनों के बीच प्रेम–प्रसंग चलने लगा था।

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!