15 लाख दीये से जगमग हुई रामनगरी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रामलला के दरबार में जलाया पहला दीपक

अयोध्या, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दीपोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने रामलला के दर्शन करके आरती उतारी। फिर गर्भगृह की परिक्रमा की। पीएम ने जेब से निकालकर रुपए भी दानपात्र में डाले। इस दौरान सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी उनके साथ रहीं।

15 लाख 76 हजार दीपों से रोशन हुई अयोध्या ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

Deepotsav 2022: PM Narendra Modi lits up the diyas in Ayodhya.

अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी से यह अवसर यादगार बन गया है। यह पहला मौका है जब पीएम मोदी दीपोत्सव के कार्यक्रम में मौजूद रहे।

उन्होंने दीपोत्सव का शुभारंभ करने से पहले रामलला के दर्शन किए और राम मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। पीएम मोदी ने सरयू तट पर आरती उतारी और सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

इसके बाद उन्होंने दीपोत्सव का शुभारंभ किया। 15 लाख दीपों के जलते ही राम की नगरी जगमगा उठी। पीएम मोदी ने कहा कि दीपोत्सव का यह भव्य आयोजन भारत के सांस्कृतिक जागरण का प्रतिबिंब है। सदियों बाद अयोध्या जगमगा रही है।

उन्होंने कहा कि भारत ने अतीत में एक से बढ़कर एक झंझावतों का सामना किया है और फिर उससे निकलकर एक गौरवशाली भविष्य का निर्माण किया है। यह सिर्फ इसलिए रहा है क्योंकि हमने दीप जलाना नहीं छोड़ा है। दीपक खुद जलकर अंधेरे को खत्म करता है। यह भारत के पराक्रम को दर्शाता है।

इस बार दीपोत्सव पर 15 लाख 76 हज़ार 995 दीप जलाए गए। जो कि एक रिकॉर्ड है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों ने इसका प्रमाण पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंप दिया।। आगे देखें तस्वीरें

Deepotsav 2022: PM Narendra Modi lits up the diyas in Ayodhya.

 

दीपोत्सव के लिए बीते कई दिनों से अयोध्या को सजाया जा रहा है। नगर के 51 द्वारों को भव्य रूप दिया गया। हजारों की संख्या में लगकर वालंटियर्स ने दीप बिछाए। जिससे कुछ ही देर में अयोध्या जगमगा उठी।
Deepotsav 2022: PM Narendra Modi lits up the diyas in Ayodhya.अयोध्या की राम की पैड़ी का एक दृश्य। दीपों से सरयू का तट आलोकित हो उठा।
Deepotsav 2022: PM Narendra Modi lits up the diyas in Ayodhya.

 

इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हजारों लोगों ने अथक परिश्रम किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार प्रगति की जानकारी लेते रहे।
दीपोत्सव

 

अयोध्या के दीपोत्सव का एक विहंगम दृश्य।
  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!