मौत से पहले 10 पेज के सुसाइट नोट में लिखा प्रेशर सहा नहीं जाता,CCTV में बेचैन दिखी करुणा

इंदौर में फांसी लगाकर अपनी जिंदगी का अंत करने वाली करुणा शर्मा की जान बीसी फंड के कारण गई और खुद उसकी सहेली मोना शर्मा, बिल्डर हेमंत अत्रिवाल की पत्नी प्रमिला अत्रिवाल, कृष्णा सोनी ने ही उसे कर्ज के जाल में फंसाया। उसने अपने सुसाइड नोट में भी अपनी आपबीती लिखी है। 10 पेज के सुसाइड नोट में उसने कहा कि- मेरा जीवन नर्क बन चुका है। अब प्रेशर सहा नहीं जाता। मुझे पता है कि मेरी मौत के जिम्मेदार लोगों को सजा नहीं होगी, क्योंकि उनकी पहुंच है। यदि इन लोगों को सजा हुई तो मुझे संतुष्टी मिलेगी कि कुछ सिस्टम है। मुझे मौत की भीख मांगते-मांगते सालभर से ज्यादा हो गया था। भगवान करे मुझे आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले मुझसे भी बदतर स्थिति में हों। जैसे मैं तड़पी, वैसे ही यह लोग तड़पेंगे। सब तैयार हो जाना अपनी बारी के लिए।
परिचितों के रुपये बीसी में लगवाए थे
करुणा चार साल से महिलाओं के ग्रुप की बीसी से जुड़ी थी। करुणा ने कई परिचितों के लाखों रुपये बीसी में लगाए थे, लेकिन मोना और प्रमिला करुणा को पैसे नहीं लौटा रहीं थीं। जिन लोगों से करुणा ने रुपये लिए थे, वे भी दबाव बनाने लगे थे। उन लोगों को वह अपने पास से पैसा देने लगी थी। करुणा बैंक के कर्ज की किश्तें भी नहीं भर पा रही है। इससे वह तनाव में डूब गई थी। रुपये मांगने पर करुणा का पति हत्या की धमकी देता था। कुछ दिनों पहले उसके घर पर भी तोड़फोड़ हुई थी। इसके बाद करुणा ने अपने पति को भी भिलाई भेज दिया था। दोनों अलग-अलग रहने लगे थे। जिस दिन करुणा ने फांसी लगाई। पति उत्तम भिलाई में थे। करुणा को उन्होंने फोन लगाया, जब उसने काॅल नहीं उठाया तो उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग मोबाइल में देखी। तब करुणा फांसी के फंदे पर लटककर तड़प रही थी। उत्तम ने अपने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन तब तक करुणा की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और जल्दी ही करुणा को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया जा सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!