बस स्टैंड में बम मिलने से सनसनी, ट्रैफिक रोका और वेटिंग हॉल कराया खाली

रीवा :मध्य प्रदेश के रीवा के रेवांचल बस स्टैंड के वेटिंग हॉल में बम की सूचना मिलने के बाद सनसनी फैल गई। तुरंत पुलिस और बम स्क्वॉड की टीम मौके पर पहुंची। पूरा बस स्टैंड खाली कराया गया। आसपास का ट्रैफिक रोक दिया गया। बम एक सूटकेस में था। इसके बाद टाइमर की तार काट निष्क्रिय किया गया है। आखिरी में लोगों को पता चला कि ये पुलिस की मॉकड्रिल का हिस्सा था। तब लोगों ने राहत की सांस ली।
रीवा पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने बताया कि 3 नवंबर को शाम 4 बजे मॉक ड्रिल कराई गई। इसका उद्देश्य था अधिकारियों व पुलिस के अंदर फुर्ती देखना। साथ ही लोगों की जागरूकता भांपना। प्लानिंग के मुताबिक पुलिस टीम के एक सदस्य ने सिविल ड्रेस में जाकर पुराने बस स्टैंड के वेटिंग हॉल में अटैची रख दी थी। काफी देर तक संदिग्ध अटैची रखी रही। फिर कुछ जागरूक लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर भीड़ लग लग गई।
भसीन ने बताया कि बम की सूचना पर शाम 5 बजे सिविल लाइन थाने के टीआई हितेन्द्रनाथ शर्मा मौके पर पहुंचे। उनकी टीम ने सबसे पहले बस स्टैंड खाली करा लिया। बम स्क्वॉड भी मौके पर पहुंच गई थी। पुराने बस स्टैंड में ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया। दावा है कि पुलिस के बताए समय अनुसार 30 मिनट के अंदर बम स्क्वॉड टीम मौके पर पहुंचकर अटैची को अपने कब्जे में ले लिया। उसमें विस्फोटक मिला। टीम ने टाइमर का तार काटकर बम निष्क्रिय किया गया। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक के भरोसे पर सिविल लाइन पुलिस खरी उतरी है।

  • सम्बंधित खबरे

    आवेदनों को शरीर पर लपेटकर कलेक्टर ऑफिस पहुंच गया युवक, बोला “PM-CM कार से या पैदल आएं तो देंगे इनाम”,जानें पूरा मामला

    मध्य प्रदेश के रीवा जिले में आवेदन दे-दे कर थक चुके एक युवक ने इस बार फिर से शिकायत का अलग तरीका अपनाया. यहां के एक गांव में अधूरी पड़ी…

    मध्य प्रदेश में बड़ा घोटाला आया सामने, ₹16. 50 पैसे की ग्लूकोज स्ट्रिप 1650 रुपये में और ₹1300 में खरीदी गई डस्टबिन

    मध्य प्रदेश में घोटालों (Corruption) का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. एक के बाद एक जिलों और अलग-अलग विभागों से लगातार घोटालों की खबरें आ रही हैं.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!