मप्र कांग्रेस अध्‍यक्ष कमल नाथ ने ली पार्टी के जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों की बैठक

भोपाल ।  विधानसभा चुनाव-2023 की तैयारी में जुटे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों की बैठक में पदाधिकारियों को समन्वय बनाकर काम करने की सीख दी है। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चा एवं संगठन (महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, भाराछासं, सेवादल) में आपसी सामंजस्य होना चाहिए और पूरी ताकत से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। बैठक गुरुवार को नाथ के आवास पर आयोजित की गई। नाथ ने प्रभारियों से कहा कि आपके दायित्व वाले जिलों में संगठन, विभिन्न प्रकोष्ठ, मोर्चा, विभाग की हर गतिविधि में समन्वय स्थापित हो। मोर्चा एवं संगठन भी इसमें भूमिका निभाएं और प्रदेश कांग्रेस को जानकारी भेजें। विधानसभा क्षेत्रों में सेक्टर, बूथ और मंडलम का गठन जल्दी करें। कुछ स्थानों पर यह कार्य पूरा हो गया है, तो सत्यापन भी करें। उन्होंने जिला प्रभारियों और सह प्रभारियों से कहा है कि लगातार जिले का दौरा करें। इस दौरान जिले के ब्लाक कांग्रेस क्षेत्रों में भी संपर्क करते रहें। नाथ ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को गंभीरता से लेने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि पुनरीक्षण कार्य चुनाव आयोग के अनुसार कराएं। उन्होंने विधानसभा वार बाल कांग्रेस का गठन करने और उसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के परिजनों के बच्चों को जोड़ने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस के निर्देशों का पूरी तरह से पालन करें।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!