ममता ने लिया टीएमसी से अलग रुख, पीएम मोदी की आलोचना करने से किया इंकार

चेन्नई । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का मोरबी में पुल हादसे पर पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) से अलग रुख देखने को मिला है। पुल हादसे पर एक ओर जहां टीएमसी ने सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था वहीं, ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की आलोचना करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह हादसे में 130 से अधिक लोगों की मौत को राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहती हैं।
ममता बुधवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन से मिलने के लिए चेन्नई रवाना होने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर कहा, मैं प्रधानमंत्री मोदी पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगी। गुजरात उनका राज्य है। यह एक दुघद घटना है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है।’
बनर्जी ने कहा, ‘मेरी मोरबी जाने की इच्छा हुई थी, लेकिन मैंने ऐसा नहीं करने का फैसला किया। लोग कह सकते थे कि मैं राज्य में चुनाव से पहले राजनीतिक करने के लिए वहां गई थी। घटना के लिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए। ब्रिटिश काल के पुल के रखरखाव के लिए निविदा प्रक्रिया की जांच होनी चाहिए। बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के पुल को खोल दिया गया। यह मानव जीवन के साथ खिलवाड़ है।’
ममता ने की न्यायिक जांच की मांग
बंगाल की मुख्यमंत्री ने हादसे की सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में न्यायिक जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय इसकी जांच क्यों नहीं कर रहे हैं? एजेंसियां हमेशा आम लोगों के पीछे पड़ी रहती हैं। ममता बनर्जी का यह इशारा कहीं न कहीं उनकी पार्टी के कई नेताओं की जांच की ओर से इशारा करते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!