सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में दो बम ब्लास्ट, अब तक 120 लोगों की मौत

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में शनिवार को सरकारी कार्यालयों के करीब हुए दो धमाकों में सोमवार तक मरने वालों की संख्या बढ़कर 120 हो गई है। सोमालिया के स्वास्थ्य मंत्री के हवाले से न्यूज एजेंसी रायटर ने यह जानकारी दी है। बताया गया कि जिस जगह धमाके हुए वहां भारी भीड़ जुटी हुई थी। राष्ट्रीय पुलिस ने कहा कि सोमालिया की राजधानी में प्रमुख सरकारी कार्यालयों के पास एक व्यस्त जंक्शन पर शनिवार को दो कारों में बम विस्फोट हुए, जिसमें बच्चों सहित “सैकड़ों नागरिक हताहत” हुए।
सोमालिया की न्यूज एजेंसी ने पुलिस प्रवक्ता सादिक डोदिशे के हवाले से कहा कि सोमालिया की राजधानी में प्रमुख सरकारी कार्यालयों के पास एक व्यस्त जंक्शन पर दो कारों में लगाए गए बमों में धमाका हुआ है। जिसमें बच्चों सहित कई नागरिक हताहत हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटनास्थल पर कई शव देखे गए। धमाके में मारे गए लोगों में लगभग सभी आम नागरिक हैं। मृतकों में कई लोग सार्वजनिक वाहनों में यात्रा कर रहे थे।
मदीना अस्पताल के एक स्वयंसेवक हसन उस्मान ने बताया कि “अस्पताल में लाए गए मृत लोगों में से अधिकांश महिलाएं हैं। मैंने इसे अपनी आंखों से देखा है।” अस्पताल और अन्य जगहों पर घबराए हुए परिजन प्लास्टिक से ढंके बैग में रखे शवों में अपने प्रियजनों की तलाश करते नजर आए।

अब्दिरजाक हसन नाम के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पहला धमाका शिक्षा मंत्रालय के बाहर हुआ, जहां रेहड़ी-पटरी पर सामान बेचने वाले और पैसे बदलने वाले थे। उन्होंने कहा कि “जब दूसरा धमाका हुआ तब मैं 100 मीटर की दूरी पर था। कई लोगों की मौत होने के कारण जमीन पर पड़े शवों की गिनती नहीं कर सका।”

पुलिस के मुताबिक, दूसरा ब्लास्ट एक व्यस्त रेस्तरां के सामने लंच के समय हुआ। विस्फोटों ने कई रेस्तरां और होटलों वाले एक क्षेत्र में टुक-टुक (टैक्सी के रूप में इस्तेमाल किया जाने वाला तीन पहियों वाला मोटर चालित वाहन) और अन्य वाहनों को ध्वस्त कर दिया।  एंबुलेंस सेवा के निदेशक ने बताया कि कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है और मौके से कई शव लाए गए हैं। इस हमले की जिम्मेदारी अब तक किसी संगठन ने नहीं है। हालांकि, चरमपंथी संगठन अल-शबाब शहर को निशाना बनाता रहा है।

मोगादिशु में धमाके की टाइमिंग भी चौंकाने वाली है। दरअसल, सोमालिया के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उग्रवाद का मुकाबला करने के लिए राजधानी में ही बैठक कर रहे थे। इसमें खासकर अलकायदा से जुड़े अल-शबाब समूह से निपटने पर चर्चा की जा रही थी। ठीक इसी स्थान पर पांच साल पहले भी एक बड़ा विस्फोट हुआ था, जिसमें 500 से अधिक लोग मारे गए थे।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!