चीन में फिर कोरोना का कहर! शंघाई का डिज्नीलैंड बंद.

चीन में एक बार फिर कोरोना वायरस जमकर कोहराम मचा रहा है। सरकार ने कई शहरों में जीरो कोरोना नीति के तहत कई शहरों में लॉकडाउन लगा दिया है। वहीं शंघाई में सोमवार को डिज्नीलैंड को अचानक बंद कर दिया। शंघाई डिज्नीलैंड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सोमवार को एक नोटिस साझा किया जिसमें कहा गया कि थीम पार्क और उसकी आसपास की सुविधाएं अगली सूचना तक बंद रहेंगी।

डिज्नी ने अपने बयान में कहा कि हम असुविधा के लिए माफी चाहते हैं और इस अवधि के दौरान प्रभावित सभी मेहमानों के पैसे वापस करेंगे। जैसे ही हम शंघाई डिज्नीलैंड चालू करेंगे और फिर से शुरू करने की निश्चित तारीख होगी, हम मेहमानों को सूचित करेंगे।

शंघाई में पिछले 28 दिनों में कोरोना वायरस के 97 मामले और 595 मौतों के साथ कुल 64,282 मामले दर्ज किए हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चीन में पिछले एक महीने में 178,178 मामले और 212 मौतें हुई हैं।चीन में फिलहाल बड़े शहरों में 200 से ज्यादा जगहों पर लॉकडाउन लागू हैं।

सड़कों पर किया मार्च 
तिब्बत की राजधानी ल्हासा में लोगों ने चीनी सरकार के गंभीर कोरोना प्रतिबंधों के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध किया। ल्हासा में सैकड़ों लोगों ने चीनी सरकार के सख्त कोरोना उपायों का विरोध किया और प्रदर्शनकारी दोपहर बाद सड़क पर उतर आए।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!