अमेरिका में एक मंच पर नरेंद्र मोदी एवं ट्रंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दोनों मंच पर पहुंच चुके है। दोनों के मंच पर पहुंचते ही अमेरिका का राष्ट्रगान गाया गया जिसमें पीएम मोदी ने भी भाग लिया ।इसके बाद भारत की तरफ से स्पर्श शाह ने अन्य बच्चों के साथ राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।

हाउडी मोदी कार्यक्रम में ‘वैष्णव जन’ भजन गाते कलाकार।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की और स्वागत में खड़े बच्चों से पीएम मोदी ने बातचीत की ।

पीएम मोदी ने अपना सम्बोधन शुरू करते हुए कहा कि आज की सुबह बहुत खास है। आज हमारे साथ वाे व्यक्ति है जो किसी परिचय का मोहताज नहीं है। उन्होंने ट्रंप की तारीफ करते हुए कहा कि वो जहां भी होते हैं वहां कमांडर की तरह होते हैं। आज वो यहां शानदार स्टेडियम में लोगों के समूह के बीच हमारे अतिथि हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप एक्सट्रा ऑर्डेनरी हैं। मैं इनसे प्रेरणा लेता हूं। इनमें अमेरिका के प्रति जुझारूपन है। यही कारण है कि अमेरिका फिर से मजबूत है। यहां की ईकोनॉमी मजबूत है। हम भारतीय राष्ट्रपति ट्रंप के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि अबकी बार ट्रंप सरकार। राष्ट्रपति बनने से पहले लोकप्रिय हैं।

पीएम मोदी के सम्बोधन के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप अपना सम्बोधन दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी अमेरिका के सबसे भरोसे मंद दोस्त हैं। उन्होंने पीएम मोदी काे जन्मदिन की बधाई दी। पीएम मोदी ने जबरदस्त काम किया। इसलिए वो दोबारा चुने गए। हमें अमेरिकी भारतियों पर गर्व है । भारतियों ने हमारी संस्कृति को समृद्ध किया है।

ट्रंप ने कहा कि हम भी भारत में निवेश बढ़ा रहे हैं।  देशों के संविधान का प्रारम्भ “वी द पीपुल” से है।  मुम्बई में एनबीए कार्यक्रम काफी सफल रहा है। उन्होंने सीमाओं की सुरक्षा पर भी जोर दिया। कहा कि दोनों देशों के लिए सीमाओं की सुरक्षा काफी महत्वपूर्ण है। दोनों देश इस्लामिक आतंकवाद से लड़ रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!